Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी होने के बाद पाकिस्तान और टीम इंडिया के खेमे से कई खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन हाल ही में एक तस्वीर खूब सुर्खियां बटोर रही है।
Asia Cup 2025 में पाकिस्तान की कप्तानी नहीं करेंगे मोहम्मद रिजवान? इस तस्वीर से हो जाएगा साफ

Asia Cup 2025 New Poster: एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी हो गया है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच 9 सितंबर को खेला जाएगा। लेकिन सबकी नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर टिकी हैं। ऐसे में सभी को दोनों टीमों की घोषणा का इंतजार है। लेकिन देखने वाली बात यह है कि भारत की कप्तानी कौन करेगा। फिर भी, संभावना है कि सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर, एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) से जुड़ी एक तस्वीर ने नई बहस छेड़ दी है। यह बहस पाकिस्तान टीम की कप्तानी से जुड़ी है। पहले जहां उम्मीद थी कि मोहम्मद रिजवान पाकिस्तानी टीम की कप्तानी करेंगे, वहीं एक पोस्टर ने इस उम्मीद पर पानी फेर दिया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है।
पाकिस्तान की कप्तानी नहीं करेंगे मोहम्मद रिजवान?
दरअसल, सोनी नेटवर्क्स ने एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए एक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें टीम इंडिया की ओर से सूर्यकुमार यादव, श्रीलंकाई विकेटकीपर कुशल मेंडिस, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान, बांग्लादेश के लिटन दास और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी नजर आ रहे हैं। जिसके बाद कयास लगने लगे कि मोहम्मद रिजवान की जगह शाहीन अफरीदी पाकिस्तान की कप्तानी कर सकते हैं।
30 DAYS TO GO FOR ASIA CUP 2025. 🏆 pic.twitter.com/XheDLmLnfd
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 10, 2025
शाहीन अफरीदी ने बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड
शाहीन शाह अफरीदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शाहीन ने 4 विकेट लिए और इस दौरान उन्होंने 65 वनडे मैचों में कुल 131 विकेट पूरे कर लिए। वह अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने अपने पहले 65 वनडे मैचों में यह आंकड़ा छुआ है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम था, जिन्होंने इतने ही मैचों में 128 विकेट लिए थे।

Asia Cup 2025 में पाकिस्तान का शेड्यूल
- 12 सितंबर: पाकिस्तान बनाम ओमान
- 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान
- 17 सितंबर: पाकिस्तान बनाम यूएई
- 20 सितंबर से 26 सितंबर: सुपर फोर मैच
- 28 सितंबर: फाइनल मैच
Read More Here:
लाखों में बिकी शुभमन गिल की ये जर्सी, रेस में जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल
संजू सैमसन के बाद कौन बनेगा राजस्थान रॉयल्स का कप्तान? रियान पराग और यशस्वी जायसवाल के बीच जंग