Asia Cup 2025: इंग्लैंड दौरे के बाद लगभग एक महीने तक टीम इंडिया कोई भी मैच नहीं खेलने वाली है। ऐसे में फैंस इस बात को जानने के लिए परेशान है कि टीम इंडिया का स्क्वॉड कब रिलीज होगा?
Asia Cup 2025 के लिए इस दिन घोषित हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वॉड, कौन होगा कप्तान?

Table of Contents
Asia Cup 2025: इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया अब वापस आ चुकी है। अगले महीने यानी सितंबर से भारतीय टीम को एशिया कप में हिस्सा लेना है। एशिया कप का शेड्यूल तो इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान ही रिलीज हो चुका था अब बारी है इंडियन स्क्वॉड की।
इंग्लैंड दौरे के बाद से फैंस इस बात को जानने के लिए परेशान है कि टीम इंडिया का स्क्वॉड कब रिलीज होगा? आइए जानते हैं एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए टीम इंडिया की टीम कब घोषित होगी और इसका कप्तान कौन हो सकता है।
कब रिलीज होगा टीम इंडिया का स्क्वॉड?
पीटीआई की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप 2025 (Asia Cup) के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड अगस्त के तीसरे हफ्ते में रिलीज हो सकता है। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा क्योंकि अगले साल यानी 2026 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप होना है। एशिया कप में टीम इंडिया की कमान कौन संभालेगा क्योंकि हाल ही में टीम इंडिया ने शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड दौरा ड्रॉ किया है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर तलवार लटकती नजर आ रही है।
🚨 ASIA CUP UPDATE 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 6, 2025
- Indian squad for the Asia Cup is likely to be announced on August 3rd week. [PTI] pic.twitter.com/X0nRypuJhB
Asia Cup 2025 में कौन करेगा भारत की कप्तानी?
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की कप्तानी के लिए लिस्ट में दो नाम है। पहला शुभमन गिल और दूसरा सूर्यकुमार यादव। सूर्यकुमार यादव फिलहाल टीम इंडिया के टी20 कप्तान है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के खिताब जीतने के बाद से रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट को अलविदा भी कह दिया और बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को कप्तान भी बना दिया।

इंग्लैंड दौरे से पहले जब रोहित शर्मा ने टेस्ट फॉर्मेट से भी अलविदा ले लिया तो शुभमन गिल को टीम इंडिया का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया। टीम इंडिया अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान की थ्योरी पर विश्वास नहीं करती है। ऐसे में इस बात की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि एशिया कप में शुभमन गिल टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आए।
Asia Cup 2025 में टीम इंडिया का शेड्यूल
हालांकि, अब इस बात का पता तो स्क्वॉड रिलीज होने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल देखा जाए तो एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव है।
🚨 𝗔𝗡𝗡𝗢𝗨𝗡𝗖𝗘𝗠𝗘𝗡𝗧 🚨#ACCMensAsiaCup2025 confirmed to be hosted in Dubai and Abu Dhabi! 🏟️
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) August 2, 2025
The continent’s premier championship kicks off on 9th September 🏏
Read More: https://t.co/OhKXWJ3XYD#ACC pic.twitter.com/TmUdYt0EGF
एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का आगाज 9 सितंबर से हो रहा है। इस बार एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ है। इसके बाद 14 सितंबर को भारत पाकिस्तान से भिड़ेगा। भारत का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला ओमान से 19 नवंबर को होगा।
Read More: Asia Cup 2025 से पहले भारतीय फैंस के लिए आई खुशखबरी, कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान? जानें पूरी डिटेल