Asia Cup 2025 में इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकती है भारतीय स्क्वॉड में जगह, एक जगह के लिए 4 खिलाड़ियों में होगी रेस

Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड 19 अगस्त को रिलीज हो सकता है। जिसमें भारतीय चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर इन 15 खिलाड़ियों को चुन सकते हैं।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 18 Aug 2025, 07:07 PM
iconUpdated: 18 Aug 2025, 07:17 PM

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से शुरु होने वाला है। जिसके लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड अभी तक रिलीज नहीं हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि 19 अगस्त को टीम इंडिया का स्क्वॉड रिलीज हो सकता है।

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की सीनियर सिलेक्शन कमेटी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उन 15 खिलाड़ियों का नाम चुनेगी जो एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। एशिया कप के लिए टीम इंडिया के किन 15 खिलाड़ियों को चुना जाएगा? आइए जानते हैं-

Asia Cup 2025 में कौन सी जोड़ी करेगी ओपनिंग?

शुरुआत करते हैं ओपनिंग जोड़ी से, इस रेस में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल का नाम है जिसमें टीम सिलेक्टर्स ज्यादा तवज्जो अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को दे रहे हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में सैमसन और अभिषेक भारतीय पारी का आगाज करते दिखेंगे। तीसरे नंबर के लिए तिलक वर्मा और शुभमन गिल में से किसी एक को चुना जा सकता है।

मीडिल ऑर्डर में कौन से खिलाड़ी आएंगे नजर?

चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह फिक्स मानी जा रही है। पांचवें स्थान के एक और विकेटकीपर को रखने की बात हो रही है। मुख्य विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन को देखा जा सकता है पर बैकअप विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल, ध्रुव जुरेल या जितेश शर्मा का नाम सामने आ रहा है।

ऑलराउंडर्स में किसे मिलेगा मौका?

गौतम गंभीर जब से टीम के कोच बने हैं वह ऑलराउंडरों को ज्यादा तरजीह देते हैं। हार्दिक पांड्या इस क्रम में सबले पहले हैं। शिवम दुबे या नीतीश कुमार रेड्डी में से किसी एक को चुना जा सकता है। स्पिन ऑलराउंडर की बात है तो रियान पराग और वॉशिंगन सुंदर में रेस है जिसमें सुंदर बाजी मार सकते हैं। अक्षर पटेल का नाम तय है।

गेंदबाजी यूनिट में किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?

अब बात करते हैं बॉलिंग यूनिट की, जसप्रीत बुमराह ने साफ कर दिया है कि वो एशिया कप (Asia Cup 2025) के लिए उपलब्ध रहेंगे यानी वो गेंदबाजी अटैक को संभालेंगे। वहीं अर्शदीप सिंह बुमराह का साथ देते नजर आ सकते हैं। प्रसिद्ध कृष्णा या हर्षित राणा में से किसी एक को चुना जा सकता है। स्पिन में वरुण चक्रवर्ती को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनका नाम भी तय है।

Asia Cup 2025 में कौन से खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए ओपनिंग?

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव।

Read More: सूट, साड़ी और अब लहंगा... लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर ने दिखाया अलग-अलग अंदाज, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश

Asia Cup 2025 में नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर! टूर्नामेंट के प्रोमो VIDEO से मिला बड़ा हिंट; रियान पराग, गिल-सिराज और बुमराह होंगे टीम का हिस्सा?

'जब विराट भाई को रोते देखा...' आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की हार पर क्या बोले Vijaykumar Vyshak? SPORTS YAARI से खास बातचीत में खोले कई राज

Follow Us Google News