सलमान अली आगा ही नहीं... ये पाकिस्तानी भी कर रहे हैं एशिया कप 2025 में कप्तानी, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

Asia Cup 2025: यूएई में होने वाले एशिया कप 2025 के शुरू होने में अब तीन दिन से भी कम समय बचा है। इस बार इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनके कप्तानों की लिस्ट देखना बेहद दिलचस्प है।

iconPublished: 06 Sep 2025, 02:31 PM
iconUpdated: 06 Sep 2025, 02:33 PM

Asia Cup 2025 All Captain List: एशिया कप 2025 के लिए सभी देशों की टीमों की घोषणा के बाद कप्तानों के नाम पूरी तरह से साफ हो गए हैं। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार एशिया कप में भारतीय टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल होंगे। इसके साथ ही पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टीम से हटाकर सलमान अली आगा को इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का कप्तान बनाया गया है।

लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस बार सलमान अली आगा अकेले ऐसे पाकिस्तानी नहीं हैं जो एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में कप्तानी कर रहे हैं। बल्कि दो और पाकिस्तानी हैं जो एशिया कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये पाकिस्तानी करेंगे Asia Cup 2025 में कप्तानी

अब सवाल ये उठता है कि एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी कौन है जिसका ताल्लुक पाकिस्तान से है? पहला नाम हांगकांग क्रिकेट टीम के कप्तान यासीन मुर्तजा का है। उनका जन्म 4 दिसंबर 1990 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के उत्तर-पूर्व में स्थित सियालकोट में हुआ था। दूसरे कप्तान यूएई क्रिकेट टीम के हैं। उनका नाम मोहम्मद वसीम है। वसीम का जन्म 12 फरवरी 1996 को पाकिस्तान के मियां चन्नू में हुआ था।

Not only Salman Ali Agha these Asia Cup 2025 Captains belong to pakistan

सूर्या के अलावा टूर्नामेटं में एक और भारतीय कप्तान

दूसरी ओर, एशिया कप 2025 में एक ऐसा कप्तान है जिसका ताल्लुक भारत से है, लेकिन किसी और टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इस खिलाड़ी का नाम जतिंदर सिंह है। वह ओमान क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रहे हैं। जतिंदर का जन्म 5 मार्च 1989 को पंजाब के लुधियाना जिले में हुआ था।

एशिया कप 2025 के सभी कप्तानों की लिस्ट

  • भारत: सूर्यकुमार यादव
  • पाकिस्तान: सलमान अली आगा
  • श्रीलंका: चरिथ असलंका
  • बांग्लादेश: लिटन दास
  • अफगानिस्तान: राशिद खान
  • हांगकांग: यासिम मुर्तजा
  • ओमान: जतिंदर सिंह
  • संयुक्त अरब अमीरात: मुहम्मद वसीम

Read More Here:

FACT CHECK: हार्दिक पांड्या के बाद शुभमन गिल ने भी बदला हेयर स्टाइल? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर का सच

एशिया कप 2025 के लिए UAE ने किया 17 सदस्‍यीय टीम का एलान, 31 वर्षय पाकिस्तानी करेगा टीम की अगुवाई

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कितने खेले हैं इंटरनेशनल टूर्नामेंट? एशिया कप 2025 स्क्वॉड अनाउंसमेंट से पहले देखें पूरी लिस्ट

Follow Us Google News