VIDEO: क्रिकेट का मैदान बना WWE का अखाड़ा, दो खिलाड़ी मिलकर कोच पर चढ़े, फिर जो हुआ वो VIRAL है!

IND vs ENG: एजबेस्टन में 2 जुलाई से होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया नेट्स में जमकर अभ्यास करती दिख रही है। इस दौरान टीम के दो खिलाड़ी कोच के साथ रेसलिंग करते दिखे। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 28 Jun 2025, 05:45 PM
iconUpdated: 28 Jun 2025, 11:34 PM

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले में खेला गया जहां इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया। सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी नेट्स में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं।

प्रैक्टिस के दौरान टीम इंडिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें तेज गेंबाज अर्शदीप सिंह और आकाश दीप गेंदबाजी कोच मोर्ने मॉर्केल के साथ मस्ती-मजाक करते दिख रहे हैं।

क्रिकेट का मैदान बना WWE का अखाड़ा

दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को धूल चटाने के लिए टीम इंडिया जोरों-शोरों से तैयारी कर रही है। प्रैक्टिस सेशन में गेंदबाजों से लेकर बैट्समैन तक सभी अपनी तकनीक पर काम कर रहे हैं। इसी बीच प्रैक्टिस सेशन से एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आकाश दीप गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के साथ रेसलिंग करते दिखे।

अर्शदीप सिंह, आकाश दीप और मोर्ने मोर्कल का वीडियो

हालांकि, ये तीनों सचमुच में रेसलिंग नहीं कर रहे थे। ये तीनों के बीच का मजाकिया मोमेंट था। इस दौरान खिलाड़ियों और कोच के बीच जमकर मस्ती-मजाक देखने को मिला। वीडियो में दिखता है कि पहले मोर्ने मोर्कल अर्शदीप के साथ मस्ती करते हैं लेकिन फिर आकाश दीप और अर्शदीप मिलकर कोच को जमीन में गिरा देते हैं। इसके बाद क्या था मोर्ने मोर्कल ने वापसी करते हुए अर्शदीप सिंह और आकाश दीप दोनों को गिरा दिया। सोशल मीडिया पर कोच और खिलाड़ियों के बीच का ये हंसी मजाक वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

एजबेस्टन में इतिहास रचने का मौका

बात करें एजबेस्टन में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की तो यहां भारत का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। टीम इंडिया ने यहां कुल 8 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है और 1 मैच ड्रॉ रहा है। ऐसे में अगर शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया एजबेस्टन में टेस्ट जीतती है तो भारत के पास इतिहास रचने का मौका होगा।

Read More: 'रिजल्ट दीजिए, बहाने नहीं...', हेडिंग्ले टेस्ट में हार के बाद भड़का पूर्व दिग्गज, हेड कोच गौतम गंभीर को कह डाली ये बड़ी बात