Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस एक बड़ा ट्रेड प्लान बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम अर्जुन तेंदुलकर को ट्रेड करने का सोच रही है।
Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस करेंगी अर्जुन तेंदुलकर का ट्रेड, जानिए किस टीम के साथ साइन होगी डील
Arjun Tendulkar Trade Deal: आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड मार्केट में हलचल तेज हो गई है। जहां एक ओर संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा के बीच संभावित ट्रेड की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं अब क्रिकेट फैंस के बीच एक और बड़ा नाम चर्चा में है सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट अब अर्जुन (Arjun Tendulkar) को रिलीज़ कर लखनऊ सुपर जायंट्स से तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर को टीम में शामिल करने की योजना पर काम कर रहा है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच बातचीत चल रही है।
Arjun Tendulkar को छोड़ सकती है मुंबई इंडियंस?
अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को आईपीएल 2025 ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था, जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, इतने मजबूत स्क्वॉड में अर्जुन को पिछले सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में अब मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज़ कर शार्दूल ठाकुर को टीम में लाने की दिशा में बढ़ रही है।

रिटेन और रिलीज़ की अंतिम तारीख करीब
बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों के बीच ट्रेड की संभावना काफी प्रबल है और इसका आधिकारिक ऐलान जल्द किया जा सकता है। बता दें कि आईपीएल 2026 के लिए रिटेन और रिलीज़ लिस्ट जमा करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर तय की गई है। यानी अगले कुछ दिनों में कई बड़े नामों पर भी फैसला हो सकता है।
अर्जुन के लिए अलग होना क्यों फायदेमंद?
मुंबई इंडियंस से अलग होना अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पिछले दो सीजन (2023-24) में वह केवल पांच मुकाबलों में नजर आए, जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए और बल्ले से 13 रन बनाए। टीम में जगह न मिलने की वजह से अर्जुन अब किसी ऐसी फ्रेंचाइजी से जुड़ना चाहेंगे जो उन्हें लगातार खेलने का मौका दे सके।

शार्दूल ठाकुर की संभावित मुंबई वापसी
शार्दूल ठाकुर इससे पहले कभी मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेले हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में वे मुंबई रणजी टीम के कप्तान हैं। लखनऊ के लिए पिछले सीजन में उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट चटकाए थे। ऐसे में अगर यह ट्रेड डील पूरी होती है, तो शार्दूल ठाकुर पहली बार अपने होम फ्रेंचाइज के लिए आईपीएल में खेलते दिख सकते हैं।