सगाई के बाद अर्जुन तेंदुलकर का धमाकेदार परफॉर्मेस, आधी टीम को अकेले कर दिया ढेर; बल्ले से भी निकले रन

Arjun Tendulkar करीब 7 महीने बाद प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने उतरे और इस दौरान उन्होंने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। सचिन तेंदुलकर के बेटे ने अकेले दम पर विरोधी टीम के आधे विकेट चटका दिए और उसके बाद बल्ले से भी दम दिखाया।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 10 Sep 2025, 07:57 PM
iconUpdated: 10 Sep 2025, 08:13 PM

Arjun Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की हाल ही में सानिया चंडोक के साथ सगाई हुई। सगाई के बाद से पहली बार क्रिकेट के मैदान पर उतर रहे अर्जुन तेंदुलकर ने कमाल का प्रदर्शन किया।

अर्जुन तेंदुलकर करीब 7 महीने बाद प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने उतरे और इस दौरान उन्होंने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। सचिन तेंदुलकर के बेटे ने अकेले दम पर विरोधी टीम के आधे विकेट चटका दिए और उसके बाद बल्ले से भी दम दिखाया।

Arjun Tendulkar ने चटकाए 5 विकेट

अर्जुन तेंदुलकर कर्नाटक के मशहूर डॉक्टर के टी मेमोरियल टूर्नामेंट में गोवा के लिए खेल रहे हैं। जहां उन्होंने अकेले ही पांच विकेट चटकाए और इसके साथ-साथ उन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए 36 रन भी बनाए। अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में आईपीएल में नजर आए थे लेकिन उन्हें मुंबई इंडियंस ने खेलने का मौका नहीं दिया। इस खिलाड़ी को चोट की वजह से बीच सीजन से ही बाहर होना पड़ा था।

Arjun Tendulkar
Arjun Tendulkar

फिट होकर मैदान पर वापस आने के बाद से मैदान पर एक बार फिर से छा गए। दिलचस्प बात ये है कि इस खिलाड़ी ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट निकाला और फिर अंत में वो पांच विकेट लेने में कामयाब रहे। उनकी खास बात ये रही कि उन्होंने शॉर्ट गेंद से बल्लेबाजों को परेशान किया और उसी पर विकेट भी चटकाए।

Arjun tendulkar and Saaniya Chandhok
Arjun tendulkar and Saaniya Chandhok

Arjun Tendulkar और सानिया चंडोक की सगाई

अर्जुन तेंदुलकर की हाल ही में सगाई हुई है। ये खिलाड़ी मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक के साथ शादी करने वाला है. दोनों की 13 अगस्त को सगाई हुई। सानिया चंडोक का परिवार होटल, हेल्थ-फूड और आईसक्रीम का बिजनेस करता है। अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के इस शानदार प्रदर्शन के बाद से फैंस सोशल मीडिया पर सानिया चंडोक को अर्जुन के लिए लकी बता रहे हैं।

Read More: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की 'सगाई' पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, सच आ ही गया सामने

सगाई के बाद तेंदुलकर परिवार संग नजर आईं सानिया चंडोक, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

अर्जुन तेंदुलकर या उनकी होने वाली वाइफ सानिया चंडोक में कौन ज्यादा अमीर? जानें दोनों की नेटवर्थ

Follow Us Google News