Arjun Tendulkar: भारतीय तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर अब कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं, जो आईपीएल 2026 से पहले उनकी नई फ्रैंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए अच्छी खबर है।
IPL 2026 से पहले LSG के लिए आई बड़ी खुशखबरी! SMAT में अर्जुन तेंदुलकर लगातार दिखा रहे हैं दमदार प्रदर्शन
Arjun Tendulkar SMAT 2025 Performance: तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ सीजन में अपने प्रदर्शन से प्रभावित न कर पाने वाले अर्जुन अब घरेलू क्रिकेट में शानदार लय पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 (SMAT 2025-26) में गोवा की ओर से खेलते हुए उन्होंने लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किए हैं। हालिया मुकाबले में, मध्य प्रदेश के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने गेंद और बल्ले दोनों से महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
गेंद और बल्ले से अर्जुन का योगदान
अर्जुन तेदुंलकर ने गेंदबाजी में प्रभावित करते हुए 3/36 के आंकड़े दर्ज किए। उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ शुरुआती दो ओवर में सिर्फ पांच रन दिए और वेंकटेश अय्यर जैसे आईपीएल के बल्लेबाज को आउट किया। उनकी इस गेंदबाजी ने गोवा को मध्य प्रदेश को 170 रन पर सीमित करने में मदद की, जिसके बाद गोवा ने कप्तान सुयश प्रभुदेसाई के दमदार प्रदर्शन से मैच जीत लिया।
Arjun Tendulkar shined in Madhya Pradesh vs Goa! 🌟🏏
— Mahi Patel (@Mahi_Patel_07) December 2, 2025
With the ball: 4 overs, 36 runs, 3 key wickets — including both openers, one for a duck, and Venkatesh Iyer for just 6.
With the bat: opened for Goa and made 16 runs off 10 balls.
An all-round impact performance! 💪🔥 pic.twitter.com/41ouc097Xv
SMAT 2025 में Arjun Tendulkar का प्रदर्शन
- 16 रन, 3 विकेट: अर्जुन तेदुंलकर बनाम मध्य प्रदेश (02 दिसंबर 2025)
- 7 रन, 0 विकेट: अर्जुन तेदुंलकर बनाम हैदराबाद (30 नवंबर 2025)
- 14 रन, 3 विकेट: अर्जुन तेदुंलकर बनाम चंडीगढ़ (28 नवंबर 2025)
- 28 रन, 0 विकेट: अर्जुन तेदुंलकर बनाम यूपी (26 नवंबर 2025)
अर्जुन तेदुंलकर को लेकर LSG की रणनीति
अर्जुन तेदुंलकर (Arjun Tendulkar) का हालिया प्रदर्शन आईपीएल 2026 से पहले एलएसजी के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। ट्रेडिंग विंडो में उन्हें मुंबई इंडियंस से शार्दुल ठाकुर के बदले टीम में शामिल किया गया। एलएसजी को उम्मीद है कि अर्जुन पावरप्ले में विकेट लेने के साथ जरूरत पड़ने पर पिंच हिटर की भूमिका भी निभाएंगे। आईपीएल में अब तक उन्होंने पांच मैचों में तीन विकेट लिए हैं। मुंबई में नियमित मौके न मिलने के बाद एलएसजी में उनके लिए बेहतर अवसर दिखाई दे रहे हैं।
Read More Here:
शिखा पांडे के लिए UPW और RCB के बीच जोरदार टक्कर, किस टीम ने मारी बाजी? 2.4 करोड़ में किया साइन
Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन