Arjun Tendulkar Engagement: अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है। बुधवार (13 अगस्त) को अर्जुन की सगाई की खबर सामने आई। तो आइए जानते हैं कि अर्जुन की होने वाली वाइफ कौन हैं।
Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की हुई सगाई, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन

Arjun Tendulkar Engagement News: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की सगाई हो गई है। बुधवार (13 अगस्त) को यह खबर सामने आई। दिग्गज तेंदुलकर के बेटे की सगाई सानिया चंडोक से हुई। सानिया मुंबई के बड़े कारोबारी घर से आती हैं। मुंबई में उनके कई बड़े बिजनेस हैं।
दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली वाइफ रवि घई की पौत्री हैं। घई परिवार मुंबई में बड़े कारोबारी के रूप में जाना जाता है। घई परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल के मालिक हैं। इसके अलावा वे ब्रुकलिन क्रीमरी के भी मालिक हैं। यह वहीं कंपनी है, जो लो-कैलोरी आईस्क्रीम बनाती है।

निजी समारोह में हुई सगाई
बताया गया कि अर्जुन की सगाई एक निजी समारोह में हुई, जिसमें सिर्फ दोनों तरफ के परिवार वालों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। 25 साल के अर्जुन घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी मैदान पर उतर चुके हैं।
घरेलू क्रिकेट में मुंबई छोड़ गोवा का थामा हाथ
बता दें कि अर्जुन ने एज ग्रुप क्रिकेट मुंबई के लिए खेला, लेकिन उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने के लिए गोवा का रुख किया। 2022 में अर्जुन ने गोवा के लिए खेलते हुए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया।
मुंबई की घरेलू टी20 टीम के लिए खेले Arjun Tendulkar
बताते चलें कि अर्जुन ने 2021 में मुंबई की घरेलू टीम के लिए खेलते हुए टी20 डेब्यू किया। हालांकि मौजूदा वक्त में अर्जुन गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट का हर फॉर्मेट खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं 5 मैच
View this post on Instagram
गौरतलब है कि अर्जुन मुंबई इंडियंस के लिए कुल 5 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 2023 में मुंबई के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था। 2023 के सीजन में अर्जुन ने 4 मुकाबले खेले थे। फिर अगले यानी 2024 के सीजन में अर्जुन को एमआई के लिए 1 मैच खेलने का मौका मिला था। हालांकि 2025 में भी अर्जुन मुंबई का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें कोई मौका नहीं मिला।
Read more: IPL के 'हीरो' दिग्वेश राठी DPL में बने 'जीरो', 5 मैचों में कोई विकेट नहीं और जमकर लुटाए रन
फिर बदलेगा भारतीय फुटबॉल टीम का हेड कोच? खालिद जमील सिर्फ इतने संभालेंगे जिम्मेदारी