अरेंज नहीं... 'लव मैरिज' होगी अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी! जानिए रिश्ते के अंदर की कहानी

Arjun Tendulkar And Saaniya Chandhok: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई के बाद फैंस यह जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं कि क्या दोनों की शादी लव मैरिज हो रही है या फिर अरेंज मैरिज?

iconPublished: 14 Aug 2025, 06:20 PM
iconUpdated: 14 Aug 2025, 06:22 PM

Arjun Tendulkar And Saaniya Chandhok Love Marriage: दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की मशहूर कारोबारी घराने से आने वाली सानिया चंडोक से सगाई हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दोनों की सगाई मंगलवार (12 अगस्त) को एक निजी समारोह में हुई, जिसकी खबर बुधवार (13 अगस्त) की रात में सामने आई। सगाई की खबर आने के बाद लोगों को यही लग रहा है कि यह शादी अरेंज मैरिज हो रही है।

लेकिन आपको बता दें कि यहां मामला अरेंज से काफी आगे है। यह सगाई पूरी तरह से प्लान नजर आ रही है। सगाई से पहले भी सानिया चंडोक को कई बार अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर के साथ देखा जा चुका है। यहां तक, सारा ने इंस्टाग्राम पर सानिया के साथ तस्वीरें भी शेयर की हुई हैं, जिस पर पहले किसी ने गौर नहीं किया।

Arjun Tendulkar और सानिया बचपन के दोस्त

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक बचपन के दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे को काफी वक्त से जानते हैं। अब दोनों ही यह दोस्ती एक मजबूत रिश्ते में बदलने जा रही है। बताते चलें कि तेंदुलकर और सानिया की घई फैमिली के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं।

Arjun Tendulkar engaged

सारा से भी सानिया की अच्छी दोस्ती

अगर सारा तेंदुलकर की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नजर डालें तो सानिया चंडोक के साथ उनकी कई तस्वीरें दिख जाएंगी। 2020 में भी सारा ने सानिया के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जो किसी पार्टी की लग रही थी। इसके अलावा कुछ वक्त पहले भी सारा ने अपनी होने वाली भाभी के साथ किसी फंक्शन की तस्वीर साझा की थी।

इन सारी चीजों से कहीं ना कहीं साफ हो जाता है कि अर्जुन और सानिया की शादी अरेंज मैरिज नहीं बल्कि लव मैरिज है। हालांकि वो अलग बात है कि सगाई से पहले दोनों के बारे में मीडिया में कोई खबर नहीं आई।

Read more: अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक पिता और दादा के बीच कलेश, पुलिस में पहुंचा मामला; जानें पूरी डिटेल

अर्जुन तेंदुलकर या उनकी होने वाली वाइफ सानिया चंडोक में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानें दोनों की क्वालीफिकेशन

Follow Us Google News