अर्जुन तेंदुलकर या उनकी होने वाली वाइफ सानिया चंडोक में कौन ज्यादा अमीर? जानें दोनों की नेटवर्थ

Arjun Tendulkar And Saaniya Chandhok Net Worth: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक सगाई के बाद चर्चा का विषय बन चुके हैं। तो आइए जानते हैं कि दोनों में कौन ज्यादा अमीर है।

iconPublished: 14 Aug 2025, 04:59 PM
iconUpdated: 14 Aug 2025, 05:24 PM

Arjun Tendulkar And Saaniya Chandhok Net Worth Comparison: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर उर्फ मास्टर ब्लास्टर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की सगाई हो गई है। बीते बुधवार (13 अगस्त) को अर्जुन की सगाई की खबर आई। सगाई का इवेंट निजी समारोह में हुआ। सानिया मुंबई के बड़े कारोबारी घराने से ताल्लुक रखती हैं। तो इसी बीच आइए जानते हैं कि अर्जुन और उनकी होने वाली वाइफ सानिया में कौन ज्यादा अमीर है।

बता दें कि सानिया मुंबई के जाने माने कारोबारी रवि घई की पोती हैं, जो इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी, के मालिक है। तो आइए जानते हैं कि सानिया की निजी नेटवर्थ कितनी है? क्या वह अर्जुन तेंदुलकर से ज्यादा नेटवर्थ की मालिक हैं या नहीं?

सानिया चंडोक की नेटवर्थ

सानिया की निजी नेटवर्थ का अब तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि इतना जरूर है कि लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल करने वाली सानिया लग्जरी पेट स्पा सेंटर चलाती हैं। मुंबई में सानिया का Mr. Paws Pet Spa & Store LLP नाम से पेट सैलून और स्पा है, जिसकी वह डायरेक्टर हैं। सानिया यह कंपनी साल में करीब 90 लाख रुपये की कमाई करती है।

View this post on Instagram

A post shared by MR. PAWS (@mrpaws.in)

वहीं सानिया के परिवार के पास बिलियन डॉलर का साम्राज्य है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकेले इंटरकांटिनेंटल होटल समूह की वैल्यू करीब 18.43 बिलियन डॉलर (करीब 161 करोड़ भारतीय रुपये) है।

कितनी है Arjun Tendulkar की नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ 20 से 22 करोड़ के बीच आंकी गई है। अर्जुन की कमाई की मुख्य जरिया क्रिकेट है। वह आईपीएल में 2021 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। हालांकि अर्जुन को डेब्यू का मौका 2023 के सीजन में मिला था। अब तक आईपीएल से अर्जुन करीब 1.4 करोड़ रुपये कमा चुके हैं।

अर्जुन घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं, जहां से वह साल करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं।

Read more: अर्जुन तेंदुलकर या उनकी होने वाली वाइफ सानिया चंडोक में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानें दोनों की क्वालीफिकेशन

कितने अरबों के मालिक हैं सचिन तेंदुलकर के होने वाले समधी? किस चीज का करते हैं धंधा? जानें पूरी जानकारी

Follow Us Google News