Anaya Bangar: एक के बाद एक लगाए दमदार शॉट्स, लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर की VIDEO से मचा हडकंप

Anaya Bangar: अनाया बांगर ने सोशल मीडिया के जरिए कुछ वीडियो शेयर कीं, जिसमें वह क्रिकेट खेलती हुई दिख रही हैं। उनकी वीडियो से हडकंप मच गया है।

iconPublished: 11 Nov 2025, 05:10 PM
iconUpdated: 11 Nov 2025, 05:17 PM

Anaya Bangar: लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर (Anaya Bangar) क्रिकेट के मैदान पर वापस लौट चुकी हैं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया ने एक बार फिर क्रिकेट खेलने की शुरुआत कर दी है। अनाया ने सोशल मीडिया के जरिए कुछ वीडियो शेयर कीं, जिसमें वह क्रिकेट खेलती हुई नजर आईं।

वीडियो में अनाया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का किटबैग के साथ नजर आई थीं, जिससे इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि क्या वह अगले सीजन आरसीबी की महिला टीम के लिए खेलेंगी। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

Anaya Bangar

एक के बाद एक लगाए दमदार शॉट्स (Anaya Bangar)

शेयर की गई वीडियो में अनाया एक बाद एक दमदार शॉट्स खेलती हुई दिख रही हैं। अनाया के हाथ में CEAT का बल्ला दिख रहा है, इसी स्टीकर वाले बल्ले के साथ रोहित शर्मा भी खेलते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

इस वीडियो के कैप्शन में अनाया बांगर ने लिखा, "मेरा बदलाव पुरुष या महिला क्रिकेट के बीच चयन करने का नहीं था। यह जीवित रहने या गायब होने के बीच चुनाव था। क्रिकेट मेरे जीवन में बदलाव से बहुत पहले से ही मेरा पसंदीदा खेल रहा है... बस अब मैं इसे अपने असली रूप में खेलती हूं।"

दूसरे वीडियो में लगाया लंबा शॉट

वहीं एक दूसरे वीडियो में अनाया एक लंबा शॉट लगाती हुई दिखाई दीं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने पूछा, "6 या आउट?" गौर करने वाली बात यह है कि दोनो ही वीडियो में अनाया काफी अच्छे शॉट्स खेलती हुई दिखाई दीं। बताते चलें लड़की बनने से पहले वह मुंबई के लिए प्रोफेशनल क्रिकेट खेलती थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

कहां तक जाएगा करियर?

अब सवाल यह उठ रहा है कि लड़की बनने के बाद अनाया का क्रिकेटिंग करियर कहां तक जाता है? क्या वह महिला क्रिकेट में प्रोफेशनल क्रिकेट खेल पाती हैं या नहीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह अपना क्रिकेटिंग करियर कहां तक लेकर जाती हैं।

Read more: Naseem Shah: पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के घर पर पर हुई गोलीबारी, जानिए परिवार को लेकर अपडेट

Rohit-Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली अगला मैच खेलने कब मैदान पर उतरेंगे? यहां एक क्लिक में मिलेगी डिटेल

दिल्ली ब्लास्ट के बाद अलर्ट मोड में कोलकाता! IND vs SA ईडन गार्डन्स टेस्ट से पहले दोनों टीमों की सुरक्षा कड़ी