Anaya Bangar: पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटे से बेटी बनी अनाया बांगर को ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे सलमान खान के शो के अगले सीजन में नजर आ सकती हैं।
Anaya Bangar: लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर की बिग बॉस में होगी एंट्री? सलमान के शो से मिला ऑफर

Table of Contents
Anaya Bangar in Big Boss: पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों सुर्खियों में हैं। लड़के से लड़की बनीं अनाया न सिर्फ अपनी जर्नी और संघर्षों को खुले तौर पर साझा करती हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। अब उन्हें टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो में शामिल होने का न्यौता मिला है।
अनाया, जो पहले आर्यन बांगर (Anaya Bangar) के नाम से जानी जाती थीं, एक ट्रांसजेंडर महिला, एथलीट और ग्राफिक डिजाइनर हैं। अपने साहस और खुलकर जीने के अंदाज से उन्होंने लाखों फॉलोअर्स का दिल जीता है। और अब, उनकी लोकप्रियता ने उन्हें सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ के दरवाजे तक पहुंचा दिया है।
Anaya Bangar जाएगी बिग बॉस?
बिगबॉस डॉट ताजा खबर की लेटेस्ट पोस्ट के अनुसार, ‘बिग बॉस 19’ के संभावित कंटेस्टेंट की लिस्ट में अनाया बांगर (Anaya Bangar) का नाम भी शामिल है। ईटाइम्स की खबर में भी बताया जा रहा है कि मेकर्स ने उन्हें अप्रोच कर लिया है और उनकी एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, शो की ओर से या अनाया की तरफ से अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
BREAKING 🚨🚨
— Bigg Boss Insider (@BB19Insider) August 13, 2025
Sanjay Bangar's Daughter Anaya Bangar is approached for Bigg Boss Season 19..#BiggBoss #BiggBoss19 #BB19 #SalmanKhan#AnayaBangar pic.twitter.com/swIIXOxyNa
क्रिकेट से सोशल मीडिया स्टार तक का सफर
अनाया का सफर बेहद खास रहा है। जेंडर ट्रांजिशन से पहले वे अंडर-16 क्रिकेट खेल चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने साहसिक कदम उठाते हुए लड़के से लड़की बनने का निर्णय लिया और कई दर्दभरी सर्जरी कराईं। आज उनके इंस्टाग्राम पर 4.23 लाख फॉलोअर्स हैं और वे एक बड़े सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन चुकी हैं।

अनाया बांगर ने कराई सर्जरी
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर की ट्रांसजेंडर बेटी अनाया बांगर ने लड़के से लड़की बनने की प्रक्रिया में कई कठिन और दर्दभरी सर्जरी करवाईं। अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने इन सर्जरी के दौरान झेली गई चुनौतियों और परेशानियों को भी विस्तार से साझा किया था।