हाल ही में अनाया बांगर (Anaya Bangar) ने पहली बार साड़ी पहनी और उनके लिए ये बेहद खास पल था। ये उनकी मां की साड़ी है। अनाया की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया।
इन्ना सोना तुझे रब ने बनाया... लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर ने पहली बार पहनी मां की साड़ी, VIDEO में लगी बला की खूबसूरत

Table of Contents
Anaya Bangar Saree Look Viral: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। कभी उनका सावन वाला लुक सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो कभी क्रिकेट के शानदार शॉट लगाने वाला वीडियो।
हाल ही में अनाया बांगर ने पहली बार साड़ी पहनी और उनके लिए ये बेहद खास पल था। दरअसल अनाया बांगर ने पहली बार साड़ी पहनी थी और ये साड़ी कोई डिजाइनर साड़ी नहीं बल्कि उनकी मां की साड़ी है। जिससे उन्हें बेहद लगाव है।

Anaya Bangar ने पहनी मां की साड़ी
इस दौरान अनाया ने सोशल मीडिया यानी इंस्टाग्राम पर साड़ी वाले लुक में फोटो-वीडियो शेयर किए। जिसपर फैंस ने भर-भरकर प्यार लुटाया। अनाया बांगर ने एक पोस्ट में लिखा 'पू बनी पार्वती'। साड़ी वाली वीडियोज में अनाया बांगर अक अलग ही रूप में नजर आ रही थी। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर देखकर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
View this post on Instagram
अनाया बांगर ने पूरी की फैन की फरमाइश
दिलचस्प बात ये भी है कि ये तस्वीर एक फॉलोअर की फरमाइश पर आई है। पिछले महीने 2 जुलाई को उनके एक फैन ने उनसे साड़ी में फोटो शेयर करने की फरमाइश की थी और लगभग एक महीने बाद अनाया ने फैन की यह इच्छा पूरी कर दी। जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी मां की साड़ी पहनने का फैसला किया। इस तस्वीर को देखकर उनकी मां जरूर भावुक हो जाएंगी।
View this post on Instagram
अनाया बांगर ने कराया जेंडर ट्रान्सफॉर्मेशन
संजय बांगर की बेटी अनाया ने पिछले साल जेंडर चेंज कराने का बड़ा फैसला लिया था। वो आर्यन से अनाया बन गईं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्हें कई तरह की सर्जरी से गुजरना पड़ा है। आपको बता दें कि अनाया बांगर ने हाल ही में वीडियो शेयर कर बताया कि बहुत जल्द उनकी डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने वाली है, जिसमें लड़का से लड़की बनने के बाद के उनके सफर को दिखाया जाएगा।
लड़का से लड़की बनी Anaya Bangar ने खोला धागा, 6 गेंदों पर लगाए बेहतरीन शॉट्स; धमाल मचा रहा VIDEO
लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर ने पहली बार हाथों पर रचाई मेहंदी, करने वाली हैं शादी?
कोहली के नक्शे कदम पर चले DSP सिराज, हैदराबादी बिरयानी समेत इन पसंदीदा चीजों का दिया बलिदान