अमेलिया केर के दम पर न्यूजीलैंड ने किया ऐतिहासिक कारनामा, वनडे क्रिकेट का सबसे सफल रन चेकि कर रचा इतिहास

अमेलिया केर की नाबाद 179 रन की शानदार पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 347 रन का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज कर नया रिकॉर्ड बना दिया।

iconPublished: 01 Apr 2026, 05:32 PM
iconUpdated: 01 Apr 2026, 05:42 PM

NZW vs SAW, Historic Run Change: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में कीवी टीम ने सिर्फ जीत हासिल नहीं की, बल्कि रिकॉर्ड बुक में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवा लिया। 347 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड ने महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज कर नया कीर्तिमान बना दिया।

इस ऐतिहासिक जीत की सबसे बड़ी हीरो रहीं कप्तान अमेलिया केर, जिन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से मैच का रुख ही बदल दिया। दबाव भरे मुकाबले में उन्होंने जिस तरह जिम्मेदारी संभाली, उसने यह साबित कर दिया कि क्यों उन्हें आधुनिक क्रिकेट की बेहतरीन ऑलराउंडर्स में गिना जाता है।

NZW vs SAW: 696 रन का हाई-स्कोरिंग मुकाबला, बना नया रिकॉर्ड

न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए इस मुकाबले में कुल 696 रन बने, जो महिला वनडे इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन का आंकड़ा है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 346 रन ठोक दिए और न्यूज़ीलैंड के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रख दिया।

Amelia Kerr ended with 179 not out off just 139 balls, New Zealand vs South Africa, 2nd ODI, Hamilton, April 1, 2026

लेकिन इसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की महिला टीम ने इतिहास रच दिया। 347 रन का लक्ष्य इससे पहले कभी भी महिला वनडे में सफलतापूर्वक चेज नहीं किया गया था। इस जीत के साथ कीवी टीम ने 339 रन के पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

NZW vs SAW: अमेलिया केर ने विकेट पर जमाया डेरा

347 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने सिर्फ 21 रन पर पहला विकेट गंवा दिया। ऐसे में कप्तान अमेलिया केर ने मोर्चा संभाला और क्रीज पर टिककर खेलने का फैसला किया।उन्होंने एक छोर संभाले रखा और टीम को कभी दबाव में नहीं आने दिया। विकेट गिरते रहे, लेकिन स्कोरबोर्ड चलता रहा क्योंकि कप्तान ने रन बनाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली थी। उनकी संयम और आक्रामकता का शानदार संतुलन देखने को मिला।

NZW vs SAW: 179* रन की पारी से इतिहास रचा

अमेलिया केर ने इस मुकाबले में 139 गेंदों पर नाबाद 179 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 23 चौके और 1 छक्का लगाया। यह उनके वनडे करियर का छठा शतक रहा। भले ही यह उनके करियर का सबसे बड़ा स्कोर न हो, लेकिन असर के लिहाज से यह पारी बेहद खास रही। उनकी इसी पारी के दम पर न्यूज़ीलैंड ने ना सिर्फ मैच जीता बल्कि इतिहास भी रच दिया और सीरीज में बराबरी हासिल कर ली।

Amelia Kerr scored 98 runs in boundaries, New Zealand vs South Africa, 2nd ODI, Hamilton, April 1, 2026

NZW vs SAW: प्लेयर ऑफ द मैच बनीं अमेलिया केर

इतिहास रचने वाले इस मुकाबले (NZW vs SAW) में अमेलिया केर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी मैच विनिंग पारी ने यह साबित कर दिया कि बड़े मुकाबलों में बड़े खिलाड़ी ही अंतर पैदा करते हैं।

Read More: IPL डेब्यू में ही छा गए कूपर कॉनॉली, जानिए कौन है 22 साल के ऑलराउंडर जिसने मचाया धमाल

PBKS vs GT: कूपर कॉनॉली के खतरनाक शॉट से घायल हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, मैदान पर मचा हड़कंप