'2027 वर्ल्ड कप तक मुझे रहने दो...' T20 World Cup जीतने के बाद अजीत अगरकर की BCCI से खास मांग, क्या है पूरा मामला?

Ajit Agarkar: भारतीय चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। अजीत अगरकर ने बीसीसीआई से अपने कार्यकाल को 2027 वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की मांग की है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 19 Mar 2026, 05:49 PM
iconUpdated: 19 Mar 2026, 06:01 PM

World Cup 2027, Ajit Agarkar: हाल ही में कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए टी0 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। अब बीसीसीआई सहित सभी क्रिकेटर्स का फोकस अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर है।

इसी सिलसिले में भारतीय चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। अजीत अगरकर ने बीसीसीआई से अपने कार्यकाल को 2027 वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की मांग की है।

Ajit Agarkar की मांग

अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट आईपीएल 2025 से पहले ही एक साल के लिए बढ़ाया गया था। अब भारत द्वारा घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड करने के ठीक एक हफ्ते बाद, अगरकर ने अगले 50-ओवर वर्ल्ड कप तक जिम्मेदारी संभालने की इच्छा जताई है। हालांकि बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और सचिव देवजीत सैकिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि बोर्ड इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

Ajit Agarkar का कार्यकाल

अजीत अगरकर का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम ने उनके चयन के तहत शानदार प्रदर्शन किया है। साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 T20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और अब 2026 T20 वर्ल्ड कप, भारत इनमें से तीन खिताब जीत चुका है (2 टी20 विश्व कप ट्रॉफी, एक चैंपियंस ट्रॉफी)। हालांकि, टेस्ट मैचों के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। भारत को अपने ही घर में लगातार दो सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी उसे विदेश में हार मिली है।

Ajit Agarkar
Ajit Agarkar

Ajit Agarkar ने लिए कई सख्त फैसले

इस वजह से व्हाइट-बॉल क्रिकेट में मिली उनकी कामयाबी की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई। जहां भारत ने 33 मैचों में से सिर्फ दो मैच हारे हैं और साथ ही 2023 और 2025 के एशिया कप भी जीते हैं। बता दें कि एक चयनकर्ता के तौर पर अगरकर ने कई ऐसे फैसले लिए जिनमें काफी हिम्मत की जरूरत थी। पहला हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को लंबे समय के लिए T20 कप्तान बनाना। फिर वनडे कप्तानी में बदलाव जैसा भावुक और कड़ा फैसला लेना।

Read More: IPL 2026 से पहले Virat Kohli के दोस्त फिर से बने पापा, घर आई नन्हीं परी; किंग कोहली ने दी बधाई

बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग के बाद अब हवा में प्लेन उड़ाते दिखे ग्लेन फिलिप्स, क्या-क्या कर सकता है ये कीवी ऑलराउंडर!