Aiden Markram Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं WTC फाइनल के शतकवीर एडेन मार्क्रम? जानें कैसे करते हैं कमाई

Aiden Markram Net Worth: साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एडेन मार्करम लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिलहाल वह WTC 2025 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका के ओपनर के रूप में खेल रहे हैं। इस फाइनल में वह शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत के तरफ ले जा रहे हैं।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 14 Jun 2025, 07:41 PM

Aiden Markram Net Worth: साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एडेन मार्करम लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मार्करम ने WTC 2025 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका के ओपनर के रूप में शतकीय पारी खेली। मार्करम का शतक टीम के लिए काफी फायदेमंद रहा।

आज WTC 2025 का विजेता सामने आ चुका है। टीम को जीत दिलाने में एडन मार्करम ने अहम योगदान दिया। । इसके बाद से ही मार्क्रम की खूब चर्चा हो रही हैऔर उनकी नेटवर्थ को लेकर भी फैंस के मन में जानने की इच्छा है। ऐसे में आइये जानते हैं एडेन मार्करम के पास कुल कितनी संपत्ति (Aiden Markram Net Worth) होगी ?

क्रिकेट में एडेन मार्करम का सफर

एडेन मार्करम एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के साथ-साथ टी20I में साऊथ अफ्रीका के कप्तान भी हैं। मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने 2024 टी20 विश्व कप फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, भारत से उन्हें बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। मार्करम साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 45 टेस्ट, 77 वनडे और 57 टी20I मैच खेले चुके हैं।

Aiden Markram
Aiden Markram

एडेन मार्करम की संपत्ति (Aiden Markram Net Worth)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडेन मार्करम के पास 4 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। अगर इसे भारतीय रुपयों में देखा जाए तो कुल उनके पास ₹33.57 करोड़ के करीब की संपत्ति है। उनकी इस कमाई का सबसे बड़ा जरिया क्रिकेट खेलने का सालाना वेतन, इंडियन प्रीमियर लीग और साउथ अफ्रीका टी20 लीग है।

इन जगहों से उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है। बता दें, हाल ही में हुए आईपीएल 2025 में एडेन मार्करम को लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG) ने पुरे 2 करोड़ रुपयें में खरीदा था। इसके अलावा वह बड़े-बड़े ब्रांड के साथ जुड़े हैं। जैसे - एडिडास, जीएम ओकले, केएफसी, ऑकोर, वर्जिन, टैग ह्यूअर, बीएमडब्ल्यू और भी कई ब्रांड्स के साथ वह काम करते आ रहे हैं।

Read More: 27 साल का सूखा खत्म, सिर से हटा 'चोकर्स' का टैग; द. अफ्रीका ने टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया हराकर रचा इतिहास