Vishal Jayswal Exclusive: विराट के बाद अब रोहित शर्मा को आउट करने का प्लान, विशाल जयसवाल ने खोला बड़ा राज

Vishal Jaiswal Exclusive: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे मैच में रोहित शर्मा को देवेंद्र सिंह बोरा ने गोल्डन डक कर दिया था। लेकिन अब, विशाल जायसवाल, जिन्होंने विराट कोहली को भी आउट किया था, उनकी नजर रोहित पर है।

iconPublished: 27 Dec 2025, 07:28 PM
iconUpdated: 27 Dec 2025, 07:31 PM

Vishal Jaiswal on Rohit Sharma: विशाल जायसवाल 26 दिसंबर से सुर्खियों में हैं। इसका कारण विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में विराट कोहली को आउट करना है। इस उपलब्धि के बाद, विशाल का अगला टारगेट रोहित शर्मा हैं, ये बात उन्होंने स्पोर्ट्स यारी को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताई।

ये ध्यान देने वाली बात है कि विशाल जायसवाल (Vishal Jaiswal) गुजरात टीम के लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं। उन्होंने 26 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भारत और दिल्ली के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को सेंचुरी बनाने से रोका था।

क्या रोहित Vishal Jaiswal का अगला निशाना हैं?

जब स्पोर्ट्स यारी ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में विशाल जायसवाल (Vishal Jaiswal) से पूछा कि अगर रोहित शर्मा उनके सामने हों तो वो क्या करेंगे, तो विशाल ने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया, "मतलब वही उनको भी आउट करने को ही देखूंगा। वो भी एक बड़ी ऑपर्च्युनिटी रहेगी। मिल जाए खेलने तो अच्छा है उनके सामने भी।"

दूसरे मैच में गोल्डन डक हुए रोहित

रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहले मैच में सिक्किम के खिलाफ 94 गेंदों पर 155 रन बनाए। हालांकि, टूर्नामेंट के दूसरे मैच में उत्तराखंड के खिलाफ वो गोल्डन डक हो गए। उनका विकेट देवेंद्र सिंह बोरा ने लिया, जिन्होंने विशाल जायसवाल के साथ मिलकर दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद काफी सुर्खियां बटोरीं।

विशाल जायसवाल के आंकड़े

घरेलू क्रिकेट में विशाल जायसवाल ने रेड-बॉल क्रिकेट से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से गुजरात के लिए सीनियर डेब्यू किया, जबकि नवंबर 2023 में विजय हजारे ट्रॉफी खेले। 2022–23 सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में 70 विकेट लेकर वह टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज रहे और गुजरात को खिताब दिलाया। इसी प्रदर्शन के दम पर फरवरी 2024 में रणजी डेब्यू मिला। 11 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम 40 विकेट हैं।

Read More Here:

Vishal Jayswal Exclusive: इत्तेफाक या प्लान? विशाल जयसवाल ने विराट कोहली को कैसा किया आउट? SPORTS YAARI पर खोला राज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव की पलटन कितने T20I मैच खेलेगी? देखें टीम इंडिया का अपकमिंग शेड्यूल

Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन

T20I World Cup 2026: 20 टीमें, 55 मैच और 8 वेन्यू... कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?