'22 चौके...4 छक्के...' ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स से हुई बड़ी चूक! रिलीज के बाद ओपनर ने जड़ा 135 रन, देखें VIDEO

Delhi Capitals: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले, दिल्ली कैपिटल्स की जिस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया, उसने सभी को हैरान कर दिया। वो खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) थीं, जिन्होंने हाल ही में एक टी20 लीग मैच में 135 रन बनाए।

iconPublished: 20 Nov 2025, 04:05 PM
iconUpdated: 20 Nov 2025, 04:30 PM

Meg Lanning smashes 135 Runs: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन से पहले, सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी। दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी लिस्ट से सभी को चौंका दिया था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दिल्ली ने अपनी कप्तान मेग लैनिंग को रिटेन नहीं किया, जिसके बाद उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया।

अब, मेग लैनिंग ने अपनी धमाकेदार पारी से दिल्ली कैपिटल्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने एक टी20 लीग मैच में 135 रन बनाए, जिससे वो विमेंस प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन के लिए सभी टीमों के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन बन गईं।

Meg Lanning ने खेली 135 रनों की पारी

विमेंस बिग बैश लीग 2025 का 17वां मैच 20 नवंबर को सिडनी सिक्सर्स विमेंस और मेलबर्न स्टार्स विमेंस के बीच खेला गया। ये मैच सिडनी के नॉर्थ सिडनी ओवल में खेला गया। मेलबर्न स्टार्स विमेंस की ओपनर मेग लैनिंग (Meg Lanning) ने 74 गेंदों में 182.43 के स्ट्राइक रेट से 135 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 22 चौके और चार छक्के लगाए। उनकी इस पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है और मेग लैनिंग समेत 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें एलिस कैप्सी (ओवरसीज), सारा ब्राइस (ओवरसीज), मीनू मणि, अरुंधति रेड्डी, एन चरणी, शिखा पांडे, नंदिनी कश्यप, स्नेहा दीप्ति, जेस जोनासेन (ओवरसीज), तानिया भाटिया, राधा यादव और टिटस साधु शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पास ऑक्शन के लिए 5.7 करोड़ रुपये का पर्स बचा है।

मेग लैनिंग के डब्ल्यूपीएल आंकड़े

मेग लैनिंग ने अब तक अपने डब्ल्यूपीएल करियर में कुल 27 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 39.66 के शानदार औसत से 952 रन बनाए हैं। इसमें उनके 9 अर्धशतक भी शामिल हैं। आपको बता दें, मेग लैनिंग (Meg Lanning) शुरू से ही दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा रही हैं। उन्हें दिल्ली ने डब्ल्यूपीएल 2023 के ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Read More Here:

IND vs PAK मैच में हुआ हैंडशेक, देखें VIDEO; क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मिलाए हाथ

IPL 2026 मिनी ऑक्शन अबू धाबी में, देखें हर फ्रेंचाइजी का बचा हुआ पर्स, स्लॉट और पूरी डिटेल

IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद मचा हड़कंप! फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, नाम देखकर पकड़ लेंगे सिर

IPL 2026 के लिए टीमों ने खिलाड़ियों को किया रिटेन, यहां देखें सभी फ्रेंचाइजियों की फुल रिटेंशन लिस्ट