IND vs PAK: शनिवार, 14 फरवरी को पहले पाकिस्तान और फिर भारतीय टीम प्रैक्टिस के लिए उतरी, लेकिन इस बीच स्टेडियम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के डगआउट में एक सांप निकल आया।
IND vs PAK: बारिश के बाद अब एक नया रोड़ा, कोलंबो में सांपों का कहर; भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर भी मंडराया संकट
Table of Contents
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का लीग मैच खेला जाना है। इस मैच के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
शनिवार, 14 फरवरी को पहले पाकिस्तान और फिर भारतीय टीम प्रैक्टिस के लिए उतरी, लेकिन इस बीच स्टेडियम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के डगआउट में एक सांप निकल आया।
पाकिस्तान के डगआउट में निकला सांप
पाकिस्तान की टीम प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम पहुंचने ही वाली थी कि ठीक उससे पहले वहां सांप निकल आया। सांप काफी लंबा था और देखने से विषैला भी लग रहा था। सांप को देखते ही सुरक्षाकर्मी और ग्राउंड स्टाफ चौकन्ने हो गए। इससे पहले कि सांप भागकर कहीं और चला जाए, ग्राउंड स्टाफ और सुरक्षाकर्मी ने मिलकर उसे पकड़ लिया।
🚨 Snake in Pakistan’s dugout 🐍
— Sonu (@Cricket_live247) February 14, 2026
A snake was spotted in Pakistan’s dugout during a practice session at the R. Premadasa Stadium in Colombo ahead of the India vs Pakistan T20 World Cup match. pic.twitter.com/BW7J6OBObE
IND vs PAK मैच पर मंडराया संकट
सांप के पकड़े जाने से भारत-पाकिस्तान की टीम पर मंडराता खतरा भी टल गया। यही सांप अगर भागकर कहीं छिप आता तो फिर मैदान पर टीमों के लिए डर और खतरे का माहौल बना रहता। लेकिन अभी भी ये खतरा बस टला है खत्म नहीं हुआ है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में पहले भी कई बार लाइव मैच के दौरान सांप मैदान पर आ गए थे जिसके कारण मैच को कुछ देर के लिए रोक दिया गया है।

पिछले साल 3 जुलाई को कोलंबो के प्रेमदासा मैदान पर श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले वनडे मुकाबले के दौरान एक बड़ा सा सांप निकल आने से हड़कंप मच गया था। उस सांप के चलते डर इतना फैल गया था कि कुछ वक्त के लिए मैच को भी रोकना पड़ा था।
IND vs PAK: बारिश बन सकती है विलेन
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच में बारिश भी बाधा बन सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट की मानें तो शाम को 6 बजे के आसपास बारिश शुरू हो सकती है। मुकाबला सात बजे से शुरू होना है, जबकि टॉस शाम को 6:30 बजे होगा। श्रीलंका और भारत का टाइम एक ही है तो इसमें कोई भी फेरबदल नहीं होगा। पाकिस्तान और भारत के बीच ये मुकाबला फैंस के लिए आन, मान और शान की लड़ाई होती है। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि कम से कम मुकाबला खेला जाए और ये मैच कांटे का हो।
Read More: IND vs PAK मुकाबले के दिन कैसा है कोलंबो का मौसम, बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें वेदर रिपोर्ट
IND vs PAK: उस्मान तारिक से निपटने की टीम इंडिया ने बनाई खास रणनीति, सामने आया VIDEO