Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के खेमे से बड़ी खबर सामने आई। बताया गया राहुल द्रविड़ के बाद एक और दिग्गज ने टीम का साथ छोड़ दिया।
IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स में बड़ा बदलाव, राहुल द्रविड़ के बाद अब इस दिग्गज ने छोड़ा साथ

Rajasthan Royals CEO Part Ways: आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) में एक और बड़ा बदलाव हो गया। कुछ दिन पहले राहुल द्रविड़ ने फ्रेंचाइजी से अपना नाता तोड़ा था। वहीं कप्तान संजू सैमसन को लेकर भी खबरें तेज हैं कि वो भी टीम का साथ छोड़ सकते हैं।
लेकिन संजू को लेकर किसी तरह की खबर आने से पहले फ्रेंचाइजी के CEO जेक लश मैकक्रम (Jake Lush McCrum) ने अपना रास्ता अलग कर लिया है। क्रिकबज पर छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि मैकक्रम ने जयपुर की फ्रेंचाइजी को छोड़ दिया है।
CEO बनने से पहले कई पदों पर काम किया (Rajasthan Royals)
बताते चलें कि जेक लश मैकक्रम ने राजस्थान रॉयल्स का CEO बनने से पहले फ्रेंचाइजी के साथ तमाम पदों पर काम किया। लिहाजा, अचानक उनका फ्रेंचाइजी से अलग होना कुछ अच्छे संकेत नहीं हो सकते हैं। ये बदलाव कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।

आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन
पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। राजस्थान ने पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर रहते हुए सीजन समाप्त किया था। टीम ने 14 में से सिर्फ 4 लीग मैचों में जीत दर्ज की थी। खराब प्रदर्शन और अचानक दिग्गजों का टीम से अलग होना एक अलग ही पहली बनता जा रही है।
संजू सैमसन को लेकर भी खबरें तेज
गौरतलब है कि टीम के कप्तान संजू सैमसन को लेकर भी खबरें काफी तेज हैं। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि संजू ने फ्रेंचाइजी से खुद को रिलीज करने की बात कही थी। हालांकि संजू से जुड़ी किसी भी बात की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि संजू 2026 में टीम के साथ रहते हैं या नहीं।
View this post on Instagram
बताते चलें कि संजू ने 2013 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान के साथ ही की थी। वह 2016 और 2017 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े। इसके अलावा संजू ने अब तक सिर्फ राजस्थान के लिए ही खेला है।