IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की तरह अब पंजाब किंग्स में भी ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ने गेंदबाजी करने से मना कर दिया क्योंकि फिलहाल वो पीठ की चोट से उबर रहे हैं।
KKR के बाद अब पंजाब किंग्स पर गिरा बम! कैमरून ग्रीन के बाद एक और ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर आईपीएल में नहीं करेगा गेंदबाजी?
Table of Contents
IPL 2026: आईपीएल 2026 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की चोट कई फ्रेंचाइजियों के लिए बड़ा सिरदर्द बनती जा रही है।आईपीएल 2026 (IPL 2026) के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हार के बाद जब केकेआर कप्तान अजिंक्य रहाणे से ये सवाल किया गया कि कंगारू ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने गेंदबाजी क्यों नहीं की तो इस सवाल पर कोलकाता कप्तान रहाणे का गुस्सा और जवाब देखने लायक था।
केकेआर ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 25 करोड़ में खरीदा था उन्होंने केकेआर के लिए पहले मुकाबले में बल्लेबाजी तो की लेकिन गेंदबाजी नहीं। जिसका नतीजा ये रहा कि केकेआर को पहला मुकाबला 6 विकेट से गंवाना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरह अब पंजाब किंग्स में भी ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ने गेंदबाजी करने से मना कर दिया क्योंकि फिलहाल वो पीठ की चोट से उबर रहे हैं।
IPL 2026: केकेआर के बाद PBKS पर गिरी गाज
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कूपर कोनोली जोश इंग्लिस की जगह लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बल्ले से खराब प्रदर्शन के बावजूद, उन्हें शायद नंबर 3 पर बैटिंग के लिए उतारा जाएगा। लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम की सलाह पर वो IPL 2026 के शुरुआती मैचों में बॉलिंग नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें पीठ में दिक्कत है। इसलिए अप्रैल के आखिर तक वे एक स्पेशलिस्ट बैटर के तौर पर ही पंजाब किंग्स की ओर से खेलेंगे।
🚨 BIG UPDATE FROM PUNJAB KINGS 🚨
— Faruk🐦 (@uf2151593) March 29, 2026
Cooper Connolly set to bat at No.3 🔥
Won’t bowl in the early phase ⚠️#PunjabKings #IPL2026 #CooperConnolly pic.twitter.com/C4Czyn8EUt
कोनोली ने बिग बैश लीग की शुरुआत लगातार दो हाफ-सेंचुरी के साथ की थी, लेकिन उसके बाद खेली गई 15 T20 पारियों में वे सिर्फ तीन बार ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। BBL, ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे और T20 वर्ल्ड कप के दौरान उनका सबसे बड़ा स्कोर 28 रन रहा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने IPL अभियान की शुरुआत करेगी।

IPL 2026: MI vs KKR मैच के बाद हुआ बवाल
कूपर कोनोली को लेकर ये खबर तब सामने आई जब रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की बॉलिंग लाइनअप से कैमरून ग्रीन के बाहर होने पर सवाल खड़े हुए। रहाणे के विवादास्पद बयान के बाद से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सफाई पेश की गई थी कोलकाता नाइट राइडर्स को ग्रीन की चोट के बारे में पूरी जानकारी है।
View this post on Instagram
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया वर्कलोड मैनेजमेंट का बहाना
ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि अगर केकेआर मैनेजमेंट को ग्रीन की चोट के बारे में सारी अपडेट थी तो कप्तान रहाणे का हार के बाद ये बयान क्यों आया। आपको बता दें कि आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों ने वर्कलोड मैनेजमेंट का बहाना करके आईपीएल के कुछ मैच खेलने का इरादा साफ कर दिया।
MI vs KKR: बीच मुकाबले में कप्तान बने रिंकू सिंह, कोलकाता कप्तान अजिंक्य रहाणे को क्या हुआ?