IPL के बाद Team India में बजेगी शहनाई, रिंकू सिंह महिला सासंद संग 7 फेरे लेने को तैयार; सामने आई तारीख

मौजूदा समय में देखा जाए तो टीम इंडिया (Team India) के अधिकांश खिलाड़ी आईपीएल खेलने में इस वक्त व्यस्त चल रहे हैं, जिसका बहुत जल्द ही समापन होने वाला है।

icon द्वारा Nishu Raj
iconPublished: 01 Jun 2025, 05:31 PM
iconUpdated: 01 Jun 2025, 05:37 PM

मौजूदा समय में देखा जाए तो टीम इंडिया (Team India) के अधिकांश खिलाड़ी आईपीएल खेलने में इस वक्त व्यस्त चल रहे हैं, जिसका बहुत जल्द ही समापन होने वाला है। इसी बीच देखा जाए तो टीम इंडिया के धाकड़ फिनिशर रिंकू सिंह के घर शहनाई गूंजने वाली है, जो बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने को तैयार है।

रिकूं सिंह की प्रेम कहानी भी बड़ी दिलचस्प है, जो इस वक्त एक महिला संसद के प्यार में पूरी तरह से पागल हो चुके हैं। अब वह अपनी जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

आईपीएल के बाद बजेगी शहनाई

Team India

बेहतरीन फिनिशर रिंकू सिंह अब शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद 8 जून को रिंकू सिंह जौनपुर की मछली शहर से सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई करने वाले हैं, जिसका आयोजन लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में होगा। हालांकि इसी साल दोनों 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में सात फेरे भी लेंगे और एक नए जीवन की शुरुआत करेंगे।

इस साल की शुरुआत में ही दोनों का रोका हुआ था जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर काफी तेजी से चर्चा चल रही है। रिंकू सिंह की लोकप्रियता को देखकर यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि उनकि शादी में कई स्टार खिलाड़ी के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी शिरकत करते नजर आएंगे। वहीं राजनीति से ताल्लुक रखने वाली प्रिया सरोज की तरफ से भी कई राजनेता और फिल्मी सितारे के साथ-साथ उद्योगपति को निमंत्रण दिया जा सकता है।

महिला सांसद संग सात फेरे लेंगे रिंकू

क्रिकेट (Team India) खेलने वाले रिंकू सिंह अचानक राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाली प्रिया सरोज के प्यार में किस कदर दीवाने हो गए, यह कहानी बड़ी ही लंबी है लेकिन दो अलग-अलग क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले दो चेहरों का दिल इस वक्त मिल चुका है। आपको बता दे की रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती है जिनके पिता समाजवादी पार्टी के विधायक तूफानी सरोज भी एक राजनेता है।

इस बार प्रिया सरोज पहली बार सांसद बनी हैं और सबसे युवा महिला सांसदों में शामिल है। टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी रिंकू सिंह की दुल्हनिया सांसद होने के साथ-साथ पेशे से वकील भी है, जिन्होंने 2024 के भारतीय आम चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। बताया जाता है कि प्रिया सरोज की एक दोस्त के पिता जो कि क्रिकेटर रहे हैं, उनकी रिंकू सिंह से जान पहचान है।

सहेली के पिता ने ही प्रिया की रिंकू सिंह से मुलाकात कराई थी जिसके बाद दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ती गई और आज दोनों एक दूसरे के साथ पूरा जीवन बिताने के लिए तैयार है।

Read Also: IPL फाइनल में कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानिए

Follow Us Google News