IND vs ENG: Abhishek Sharma नहीं खेलेंगे सेमीफाइनल? इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले कोच ने खोले राज

Abhishek Sharma, IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा टीम इंडिया की प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे या नहीं इसको लेकर टीम इंडिया के कोच ने चुप्पी तोड़ी है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 04 Mar 2026, 08:11 PM
iconUpdated: 04 Mar 2026, 08:25 PM

IND vs ENG, Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार, 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर बनी हुई है। टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी और मुकाबले में उनके बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले। इसी वजह से उनकी प्लेइंग XI में उमकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा टीम इंडिया की प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे या नहीं इसको लेकर टीम इंडिया के कोच ने चुप्पी तोड़ी है।

अच्छे टच में नजर नहीं आए Abhishek Sharma

सेमीफाइनल मैच से पहले भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए। इसी बीच उनसे अभिषेक शर्मा की जगह को लेकर पूछा गया। मोर्कल ने बताया कि अभिषेक भले ही अभी अच्छे टच में नहीं हैं, लेकिन सेमीफाइनल में उनके लिए यह नई शुरुआत होगी। उन्होंने संकेत दे दिए कि अभिषेक अगला मैच जरूर खेलेंगे।

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

Abhishek Sharma होंगे टीम से बाहर?

कोच ने कहा, ‘संजू सैमसन भी इसी तरह की स्थिति में फंसे थे। ये अभिषेक शर्मा के लिए सीखने का मौका है। सेमीफाइनल उनके लिए एक नया अध्याय होगा और उनके पास मैदान पर जाकर बेहतर करने का मौका रहेगा।’

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड का मैच होने जा रहा है। पिच ने सस्पेंस बनाया हुआ है। अभी तक जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें घास नजर आ रही है। पिच के अनुसार अतिरिक्त स्पिनर या तेज गेंदबाज को शामिल करने का विचार किया जा सकता है।

क्या बोले कोच मोर्केल?

मोर्ने मोर्केल ने पिच के बारे में बात करते हुए कहा, ‘हमने सभी चीजें कवर कर रखी है। टीम सिलेक्शन इस चीज पर निर्भर करेगा कि मैच के दिन पिच कैसी नजर आती है। पिच को अभी पानी दिया गया है और यह थोड़ी सॉफ्ट है। इसी वजह से अभी इसे पढ़ पाना मुश्किल है। अगर यह बड़ा स्कोर बनने वाली पिच है, तो हमें अपना स्तर बढ़ाना होगा।’

Read More: T20 World Cup से बाहर होने के पाकिस्तान खिलाड़ियों ने की कोच माइक हेसन की शिकायत, बताया तानाशाह; क्या है पूरा मामला?

IND vs ENG: लगातार ट्रेनिंग के बाद भी टीम इंडिया की फील्डिंग क्यों कमजोर? सेमीफाइनल से पहले कोच ने बताई बड़ी वजह

IND vs ENG: हैरी ब्रूक से लेकर विल जैक्स... ये 5 अंग्रेज खिलाड़ी सेमीफाइनल में बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा