IPL 2026: SRH प्रैक्टिस मैच में अभिषेक शर्मा का दिखा धमाका, छक्कों की बारिश; कप्तान ईशान किशन हुए फेल

SRH के प्रैक्टिस मैच में अभिषेक शर्मा ने छक्कों की बारिश करते हुए 94 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कप्तान ईशान किशन सस्ते में आउट होकर फेल रहे।

iconPublished: 21 Mar 2026, 09:48 PM
iconUpdated: 21 Mar 2026, 11:34 PM

IPL 2026, SRH Practice match update: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कैंप में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। टीम के खिलाड़ी 28 मार्च से शुरू होने वाले इस सीजन के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं और इसी बीच खेले गए एक प्रैक्टिस मैच ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भले ही अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन शुरुआत में कुछ खास नहीं रहा हो, लेकिन फाइनल में उनकी शानदार पारी ने उनकी काबिलियत साबित कर दी थी। अब आईपीएल से पहले उन्होंने उसी लय को जारी रखते हुए अपने बल्ले से बड़ा संकेत दे दिया है।

अभिषेक की विस्फोटक पारी

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस प्रैक्टिस मैच में अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 94 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बारिश कर दी। अभिषेक ने सिर्फ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद भी आक्रामक अंदाज जारी रखा। स्पिनर हो या तेज गेंदबाज, किसी को भी उन्होंने नहीं छोड़ा और लगातार बाउंड्री बटोरते रहे।

कप्तान ईशान किशन का नहीं चला बल्ला

इस मुकाबले में SRH के नए कप्तान ईशान किशन का बल्ला नहीं चला। उन्होंने अभिषेक के साथ ओपनिंग की, लेकिन 14 गेंदों में सिर्फ 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम मैनेजमेंट के लिए यह थोड़ा चिंता का विषय जरूर होगा, क्योंकि कप्तान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहती है, खासकर जब टीम सीजन की शुरुआत के करीब हो।

Image

क्लासन के साथ साझेदारी ने बदला मैच

अभिषेक शर्मा ने हेनरिख क्लासन के साथ मिलकर टीम की पारी को तेज रफ्तार दी। एक समय दोनों लगभग बराबरी पर थे, लेकिन इसके बाद अभिषेक ने गियर बदलते हुए रन गति को काफी बढ़ा दिया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का असर यह रहा कि टीम ने सिर्फ 13 ओवर में ही 160 से ज्यादा रन बना लिए, जो उनकी विस्फोटक फॉर्म को दर्शाता है।

Read More: IPL 2026 शुरू होने से पहले CSK टीम पर लगा ग्रहण, नाथन एलिस के बाद अब एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल; धोनी ब्रिगेड पर छाया संकट!

IPL 2026 से पहले केकेआर को मिली बड़ी राहत, 18 करोड़ का 'बेबी मलिंगा' हुआ पूरी तरह से फिट

IPL 2026 पर छाया 'चोटों' का साया, एक-दो नहीं पूरे 7 खिलाड़ियों ने किया परेशान; लिस्ट में इंडियन क्रिकेटर भी शामिल

IPL 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई मुश्किलें, हेजलवुड-कमिंस और एलिस के बाद अब एक और गेंदबाज होगा बाहर!