‘6, 0, 6, 4, 4, 4…’ अभिषेक शर्मा का कोलकाता में दिखा तूफान, वरुण चक्रवर्ती के एक ओवर में की चौके-छक्कों की बरसात

अभिषेक शर्मा ने कोलकाता में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 48 रन बनाए और वरुण चक्रवर्ती के एक ओवर में 25 रन ठोक दिए।

iconPublished: 02 Apr 2026, 10:43 PM
iconUpdated: 02 Apr 2026, 11:34 PM

KKR vs SRH, Varun Chakravarthy vs Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और मैदान पर आते ही मैच का रुख बदल दिया।

पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में अलग ही रंग दिखाया। उन्होंने महज 21 गेंदों में 48 रन ठोककर अपनी वापसी का ऐलान किया और खास तौर पर केकेआर के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ जो हमला बोला, उसने सबको हैरान कर दिया।

KKR vs SRH: अभिषेक शर्मा बनाम वरुण चक्रवर्ती

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पांचवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती को गेंद थमाई, उम्मीद थी कि वह पावरप्ले में विकेट दिलाएंगे। लेकिन हुआ इसके ठीक उलट। अभिषेक शर्मा ने पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया और यहीं से शुरू हुआ रनों का तूफान। ओवर की तीसरी गेंद पर एक और छक्का, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार चौके इस तरह अभिषेक शर्मा ने एक ही ओवर में 25 रन ठोक दिए।

KKR vs SRH: वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म पर सवाल

वरुण चक्रवर्ती के लिए यह मुकाबला (KKR vs SRH) किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। उनकी फॉर्म पिछले कुछ समय से सवालों के घेरे में है और इस मैच में भी वह महंगे साबित हुए। टी20 विश्व कप से ही उनका प्रदर्शन गिरता हुआ नजर आ रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 4 ओवर में 64 रन दिए थे, जबकि फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वह महंगे साबित हुए। आईपीएल 2026 में भी उनका संघर्ष जारी है, जहां बल्लेबाज लगातार उनके खिलाफ रन बटोर रहे हैं।

Varun Chakravarthy bowls, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, IPL, Mumbai, March 29, 2026

KKR vs SRH: अर्धशतक से चूके, लेकिन छाप छोड़ गए

अभिषेक शर्मा 48 रन पर आउट होकर अर्धशतक से जरूर चूक गए, वहीं ट्रेविस हेड भी 46 रन बनाकर पचास का आंकड़ा नहीं छू सके। लेकिन दोनों ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने मैच की दिशा तय कर दी।

Read More: 'बेंच पर बैठने नहीं आया...' अर्जुन तेंदुलकर ने क्यों छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ? IPL 2026 के बीच पहली बार तोड़ी चुप्पी