टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार 3 डक के बाद अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल को मैसेज किया था। आईपीएल 2026 से पहले अभिषेक शर्मा ने इसके बारे में बड़ा खुलासा किया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 लगातार डक के बाद अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल को किया था मैसेज, आईपीएल से पहले किया खुलासा
Abhishek Sharma reveals he texted Shubman Gill during T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। हालांकि इस पूरे टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा, जिसमें युवा ओपनर अभिषेक शर्मा भी शामिल थे।
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) से सभी को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत उनके लिए बेहद खराब रही। लगातार तीन मैचों में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना भी हुई। हालांकि उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए फाइनल में अहम अर्धशतकीय पारी खेली और टीम की जीत में योगदान दिया।
3 डक के बाद Abhishek Sharma ने गिल को किया मैसेज
अब आईपीएल 2026 से पहले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वह लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए थे, तब उन्होंने शुभमन गिल को मैसेज किया था। बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स समारोह में बातचीत के दौरान अभिषेक ने कहा कि उन्होंने गिल से मजाकिया अंदाज में कहा था "मुझे अपना बैट दे दे, इससे पहले कि मैं कोई और रिकॉर्ड बना दूं।"

‘नंबर-1 बल्लेबाज को कौन सलाह देगा’
इसी कार्यक्रम में जब शुभमन गिल से पूछा गया कि क्या उन्होंने अभिषेक (Abhishek Sharma) को कोई सलाह दी थी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया "नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज को कौन सलाह दे सकता है।" गिल का यह बयान अभिषेक के टैलेंट और उनकी क्षमता पर भरोसा दिखाता है, जो टीम के अंदर खिलाड़ियों के बीच मजबूत संबंधों को भी दर्शाता है।

बचपन की दोस्ती मैदान पर भी आई काम
शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए साथ खेल चुके हैं और मैदान के बाहर भी उनकी बॉन्डिंग मजबूत है। अभिषेक ने यह भी बताया कि उन्हें गिल के बैट से खेलना सबसे ज्यादा पसंद है, जिस पर गिल ने भी मजाक में कहा कि वह हमेशा मेरे ही बल्ले से खेलता है।
IPL 2026 से पहले केकेआर को मिली बड़ी राहत, 18 करोड़ का 'बेबी मलिंगा' हुआ पूरी तरह से फिट