Abhishek Sharma Most Sixes In Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं, जिसके साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
Asia Cup 2025: श्रीलंका ने 12 और पाकिस्तान ने लगाए 7 छक्के, अभिषेक ने अकेले 12 सिक्सेस के साथ बनाया महारिकॉर्ड

Abhishek Sharma Most Sixes In Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अब तक कमाल की बल्लेबाजी की है। अभिषेक फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने गगनचुंबी छक्कों से महफिल ही लूट ली है।
अभिषेक ने पूरी पाकिस्तान टीम से ज्यादा छक्के लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने पूरी श्रीलंका टीम के बराबर छक्के जड़े हैं। तो आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट में अभिषेक के सिक्सेस का क्या रिकॉर्ड है।
एशिया कप में Abhishek Sharma के छक्के
बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले तक अभिषेक सिर्फ पॉवरप्ले के अंदर यानी शुरुआती 6 ओवर में 12 छक्के लगा चुके हैं। वहीं पूरी पाकिस्तान टीम ने पॉवरप्ले के अंदर सिर्फ 7 छक्के लगाए हैं। वहीं श्रीलंका की पूरी टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 12 यानी अभिषेक के बराबर छक्के जड़े हैं।

एशिया कप 2025 में पॉवरप्ले के छक्के
अभिषेक शर्मा- 12 छक्के
श्रीलंका- 12 छक्के
पाकिस्तान और बांग्लादेश- 07 छक्के
अफगानिस्तान, यूएई और ओमान- 02 छक्के
हांगकांग- 01 छक्का
अब तक पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा के छक्के
अभिषेक ने अब तक टूर्नामेंट में 5 मुकाबलो में बल्लेबाजी कर ली है, जिसमें उन्होंने 49.60 की औसत और 206.66 के स्ट्राइक रेट से 248 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 17 छक्के निकल चुके हैं, जिसके साथ उन्होंने श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जयसूर्या ने 2008 के एशिया कप में 14 छक्के लगाए थे।

दो बार शतक से चूके अभिषेक
गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा पिछले दोनों मैचों में शतक से चूके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अभिषेक 74 रन बनाकर आउट हो गए थे।
फिर बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अभिषेक 37 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस बार अभिषेक ने रन आउट के जरिए अपना विकेट गंवाया। अब देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक टूर्नामेंट के किस मैच में शतक लगाते हैं।