नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, छक्के की बरसात करने वाला धुरंधर हो सकता है गेम से बाहर!

नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया की रणनीति में बदलाव के संकेत हैं, जहां अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी की स्थिति में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है।

iconPublished: 10 Feb 2026, 08:31 PM
iconUpdated: 10 Feb 2026, 09:05 PM

T20 WC 2026, Indian Team Updates: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया का सफर अब अहम दौर में पहुंच चुका है और हर मुकाबला रणनीति के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण होता जा रहा है। शुरुआती मैच के बाद भारतीय टीम में बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं, खासकर नामीबिया के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले से पहले।

इसी बीच टीम इंडिया के लिए एक नई चिंता सामने आई है। सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते उनका नामीबिया के खिलाफ खेलना अभी तय नहीं माना जा रहा। अगर अभिषेक इस मुकाबले से बाहर होते हैं, तो भारतीय टीम की अंतिम एकादश में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

T20 WC 2026: क्या नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे अभिषेक शर्मा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक शर्मा पेट से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं और इसी कारण वह दिल्ली में टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले सके। अरुण जेटली स्टेडियम में हुए अभ्यास सत्र में टीम के लगभग सभी खिलाड़ी मौजूद थे, लेकिन अभिषेक उस समूह में नजर नहीं आए। इससे उनके खेलने को लेकर संशय और गहरा गया है।

Abhishek Sharma celebrates his fifty, India vs New Zealand, 3rd T20I, Guwahati, January 25, 2026

T20 WC 2026: सहायक कोच ने दिया अहम संकेत

टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डेस्काथे ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अभी दो दिन का समय बाकी है और उम्मीद की जा रही है कि अभिषेक नामीबिया के खिलाफ उपलब्ध रहेंगे। हालांकि उनके बयान से यह भी साफ हो गया है कि फिलहाल अभिषेक पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनका खेलना अभी तय नहीं है। गौरतलब है कि पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा अमेरिका के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे।

T20 WC 2026: क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

अगर अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाते हैं, तो संजू सैमसन की अंतिम एकादश में वापसी हो सकती है। 12 फरवरी को खेले जाने वाले इस मुकाबले (T20 WC 2026) में संजू सैमसन और ईशान किशन की जोड़ी पारी की शुरुआत करती नजर आ सकती है। संजू सैमसन को पहले मैच में मौका नहीं मिला था, क्योंकि ईशान किशन ने शानदार फॉर्म के दम पर अपनी जगह पक्की कर ली थी, लेकिन अभिषेक की गैरमौजूदगी में समीकरण बदल सकता है।

Sanju Samson was back at the top of the order, India vs South Africa, 5th T20I, Ahmedabad, December 19, 2025

T20 WC 2026: बुमराह की वापसी से बढ़ेगी चयन की चुनौती

अमेरिका के खिलाफ पहला मुकाबला नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह का नामीबिया के खिलाफ वापसी करना लगभग तय माना जा रहा है। वह दिल्ली में हुए अभ्यास सत्र में पूरी तरह फिट नजर आए। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि अगर बुमराह टीम में लौटते हैं, तो क्या मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ेगा, जबकि उन्होंने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था।

Read More: ICC ने बांग्लादेश को दी राहत तो BCB ने पाकिस्तान से कर दी बड़ी अपील, अब 15 फरवरी को भारत-पाक की जंग कन्फर्म

'हम किसी ने नहीं डरते...' ICC ने ठुकराई PCB की सभी मांगे, तिलमिलाए मोहसिन नकवी ने गुस्से में कह डाली बड़ी बात

IND vs PAK मैच बॉयकॉट पर सामने आया बड़ा अपडेट, पीसीबी के साथ मीटिंग में 3 शर्तों पर हुई चर्चा