पैट कमिंस नहीं अभिषेक शर्मा संभालेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कमान! IPL 2026 से पहले SRH फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी

Abhishek Sharma: मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा करते दिख सकते हैं लेकिन सिर्फ शुरुआती मुकाबलों में।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 16 Mar 2026, 07:39 PM
iconUpdated: 16 Mar 2026, 07:55 PM

IPL 2026, Pat Cummins and Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले सुर्खियों में बनी काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद टीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ये खबर SRH के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा करते दिख सकते हैं लेकिन सिर्फ शुरुआती मुकाबलों में। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

पैट कमिंस नहीं करेंगे SRH की कप्तानी

IPL 2026 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और हैदराबाद के बीच 28 मार्च को खेला जाना है। इस वक्त जो रिपोर्ट्स सामने आ रही है उसके हिसाब से सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का इस मुकाबले में कप्तानी करना कुछ मुश्किल लग रहा है।

Abhishek Sharma संभाल सकते है कमान

ऐसा माना जा रहा है पैट कमिंस टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस खिलाड़ी ने टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत के लिए तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी।

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

पैट कमिंस चोटिल

पैट कमिंस इंजरी के चलते अभी क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं तो ऐसे में अभी उनके लिए क्रिकेट खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए चोट के चलते ही टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं बन पाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही जानकारी के अनुसार वो आईपीएल के शुरुआती मैचों से भी बाहर रह सकते हैं। ऐसे में उनकी जगह युवा अभिषेक शर्मा टीम को लीड कर सकते हैं।

Read More: IPL 2026 से पहले RCB फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने के लिए सरकार ने दी मंजूरी

'पहला ही उड़ा देंगे...' राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन ने उतारी वैभव सूर्यवंशी की नकल; VIDEO ने मचाया धमाल

IPL 2026 से पहले बैसाखी के सहारे चलता नजर आया केकेआर का स्टार गेंदबाज, लीग से भी हो चुका है बाहर