IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजरें अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पर होंगी, क्योंकि वो एक खास रिकॉर्ड बनाने से बस एक छक्का दूर हैं।
IND vs NZ पांचवें टी20 में इतिहास रचने से सिर्फ 1 छक्का दूर अभिषेक शर्मा! रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की करेंगे बराबरी?
Abhishek Sharma Sixes Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां पूरी टीम सीरीज को 4-1 से जीतने के इरादे से उतरेगी, वहीं युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने का मौका है।
ये ध्यान देने वाली बात है कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं जिस पर अब तक सिर्फ रोहित शर्मा का ही दबदबा रहा है। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच 31 जनवरी को खेला जाना है।
अभिषेक के निशाने पर रोहित का खास रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा आज के मैच में पहले ओवर में सिर्फ एक छक्का लगाने में सफल हो जाते हैं, तो वह भारतीय क्रिकेट के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। ऐसा करते ही वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ओवर में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में सबसे आगे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने अब तक टी20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में कुल 12 छक्के लगाए हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा फिलहाल 9 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

इस सीरीज में Abhishek Sharma का प्रदर्शन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अब तक सभी चार मैच खेले हैं। इन चार मैचों में उन्होंने 50.66 की औसत से 152 रन बनाए हैं, जिसमें दो हाफ सेंचुरी शामिल हैं। उन्होंने इस सीरीज में 12 चौके और 13 छक्के भी लगाए हैं।
अभिषेक शर्मा के टी20 आंकड़े
अभिषेक शर्मा ने अब तक 37 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 37.26 की औसत से 1267 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में कुल 314 छक्के लगाए हैं, जिसमें टी20 इंटरनेशनल में 86 और आईपीएल में 101 छक्के शामिल हैं।
Read More Here:
ICC ने जारी किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का नया शेड्यूल, क्या हुआ बड़ा बदलाव? जानें पूरा मामला
रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी - टेस्ट, वनडे और T20 में कितने शतक लगाए हैं?
Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन