T20 WC 2026 में लगातार दूसरी बार फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा, पाक के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए पांड्या; गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लगतार दो मुकाबलों में अभिषेक शर्मा फ्लॉप हुए है वही पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या अपना खाता नहीं खोल पाए।

iconPublished: 15 Feb 2026, 09:07 PM
iconUpdated: 15 Feb 2026, 09:20 PM

Hardik- Abhishek flopped in IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला खेला जा रहा है। स्पिन ट्रैक को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, और उनके गेंदबाजों ने इस निर्णय को सही साबित करते हुए अनुशासित प्रदर्शन किया।

ईशान किशन की शानदार पारी की मदद से टीम इंडिया ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए, हालांकि भारतीय बल्लेबाजी बीच के ओवरों में लड़खड़ाती नजर आई। अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में पूरी तरह फ्लॉप रहे।

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा दूसरी बार रहे फ्लॉप

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही वे खाता नहीं खोल पाए हैं। यूएसए के खिलाफ पहले मैच में वह डक पर आउट हुए थे, जबकि आज पाकिस्तान के खिलाफ भी बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। टूर्नामेंट में अभी तक उनका खाता नहीं खुल पाया है, जो टीम के लिए चिंता का विषय है।

Abhishek Sharma is yet to get off the mark at this T20 World Cup, India vs Pakistan, Men's T20 World Cup, Colombo, February 15, 2026

हार्दिक पांड्या भी रहे नाकाम

पाकिस्तान के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में हार्दिक पांड्या से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वे बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके। पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वे साइम अयूब की गेंद पर कैच आउट हो गए, जिससे भारत को बड़ा झटका लगा।

WhatsApp Image 2026 02 15 At 9 17 20 PM

भारत ने पहली पारी में बनाए 175 रन

अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद ईशान किशन ने भारतीय पारी को संभाला और 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसके चलते भारत 20 ओवर में 175 रन तक ही पहुंच पाया।