Abhishek Sharma: सिराज की जर्सी भी नहीं बदल पाई किस्मत, अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मैच में डक पर आउट

Abhishek Sharma: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा अभी तक खाता नहीं खोल पाए है। नीदरलैंड्स के खिलाफ भी वे डक पर अपना विकेट गवां बैठे।

iconPublished: 18 Feb 2026, 07:15 PM
iconUpdated: 18 Feb 2026, 07:40 PM

Abhishek Sharma duck: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन अभिषेक शर्मा के रूप में टीम इंडिया को एक बार फिर शुरुआती झटका लगा।

इस टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है। वे अभी तक खाता भी नहीं खोल पाए हैं। ग्रुप स्टेज के खेले गए तीनों मुकाबलों में वे शून्य पर आउट हुए हैं, जो सुपर 8 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की चिंता बढ़ा रहा है।

Abhishek Sharma: लगातार तीसरी बार डक पर हुए आउट

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा से सभी को काफी उम्मीदें थीं, क्योंकि वे आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं। हालांकि, उनके लिए यह टूर्नामेंट अब तक बेहद निराशाजनक रहा है, जहां वे लगातार तीन मुकाबलों में शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं। यूएसए के खिलाफ वे पहली ही गेंद पर आउट हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 5 गेंदें खेलीं, लेकिन खाता नहीं खोल सके। वहीं, अब नीदरलैंड्स के खिलाफ भी वे 3 गेंदों का सामना कर बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए।

WhatsApp Image 2026 02 18 At 7 21 40 PM

सिराज की जर्सी पहनकर उतरे थे Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनकर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अपनी जर्सी टीम होटल में ही भूल आए थे। बताया जा रहा है कि सिराज की जर्सी पहनने से पहले उन्होंने अर्शदीप सिंह की जर्सी भी ट्राई की थी। हालांकि, जर्सी बदलने से भी उनकी किस्मत नहीं बदली।

1 Ws

कैसी रही भारत की शुरुआत

इस मुकाबले में खुद को चुनौती देने के लिए सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के रूप में टीम इंडिया ने शून्य के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद तिलक वर्मा ने पारी को संभाला, वहीं ईशान किशन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। हालांकि, पांचवें ओवर में बदकिस्मती से ईशान किशन अपना विकेट गंवा बैठे, जिसकी वजह से भारत ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए।

Read More: कंगारू कप्तान का Ego पड़ रहा भरी, 150 करोड़ भारतवासियों का लगा श्राप; एक बार फिर वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह-अभिषेक नहीं खेलेंगे अगला मुकाबला? भारतीय कोच ने उठाया राज से पर्दा

अब सुपर-8 की बारी... आठ में से 7 टीमें कंफर्म, कौन हुआ बाहर और किसके खिलाफ होगा भारत का मुकाबला? जानें सारी डिटेल