IND vs PAK, Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है।
अब पाकिस्तान की खैर नहीं! हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुआ ये खतरनाक बल्लेबाज, तबाही मचाने के लिए तैयार!
Table of Contents
IND vs PAK: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी। भारत का दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेला जाएगा। उसके बाद टीम इंडिया का सामना चिर प्रतिदंद्वी पाकिस्तान से होगा जो 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा।
इस मैच से पहले पाकिस्तान के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर पड़ोसी देश में अभी से दहशत का माहौल है और वो खबर है कि टीम इंडिया के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं।
Abhishek Sharma को पेट में हुई थी कुछ परेशानी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ हुए पहले मैच के बाद अभिषेक शर्मा के पेट में कुछ तकलीफ हुई थी। वो टीम इंडिया के साथ हेड कोच गौतम गंभीर के घर डिनर पार्टी में गए थे, लेकिन पेट में दर्द के कारण वहां से जल्दी लौट गए और फिर उन्हें दिल्ली में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर से भारतीय फैंस परेशान हो गए थे, क्योंकि 15 फरवरी को भारत का सामना पाकिस्तान से है। हालांकि, राहत की बात ये है कि बड़े मैच से पहले अभिषेक शर्मा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

हॉस्पिटल से डिस्चार्ड हुए Abhishek Sharma
गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच मैच खेला जाएगा। बुधवार (आज) को तिलक वर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए और उन्होंने बताया कि अभिषेक शर्मा आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अभी मैच में एक दिन का समय बाकी है तो हम कल देखेंगे कि वो कैसे रिकवर कर रहे हैं और फिर उस हिसाब से उनके खेलने पर फैसला होगा।
🚨When we reached Delhi, he was taken to hospital for examination. Today he was discharged. We have one more day to go so we’ll decide tomorrow: Tilak Varma on Abhishek Sharma ahead of the India-Namibia clash#INDvsNAM #T20WorldCup #T20WorldCup2026 #CricketTwitter pic.twitter.com/bKvNc4uGVu
— Cricbuzz (@cricbuzz) February 11, 2026
पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी
भारतीय फैंस के लिए खुशी की खबर ये है कि भले ही अभिषेक शर्मा गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ नहीं खेलेंगे, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में उनका पाकिस्तान के खिलाफ खेलना लगभग तय है। बता दें कि पाक के खिलाफ अभिषेक ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हैं। एशिया कप 2025 में उन्होंने पाकिस्तान के प्रीमियम गेंदबाज शाहीन अफरीदी की धज्जियां उड़ा दी थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी सलमान आगा की टीम निश्चित तौर से अभिषेक के कारण खौफ में होगी।