अभिषेक शर्मा क्रिकेटर करियर बायोग्राफी: आयु, कहां का है, बहन, पिता का नाम, टी20 रिकॉर्ड, छक्के, आंकड़े और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा क्रिकेटर भारतीय क्रिकेट के एक तेज़ और आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज़ हैं, जो बाएं हाथ से बल्लेबाज़ी और स्लो लेफ्ट‑आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनिंग करते हैं। उन्होंने न केवल रन बनाए हैं बल्कि रिकॉर्ड भी तोड़े हैं।

icon द्वारा Vanshita Jain
iconPublished: 10 Feb 2026, 12:54 PM
iconUpdated: 10 Feb 2026, 03:10 PM

उनके नाम आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक, टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में विस्फोटक शतक और कई यादगार पारियां दर्ज हैं। मैदान पर उनका आत्मविश्वास और ऊर्जा उन्हें दूसरों से अलग बनाती है और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उन्हें एक नया चहेता बना दिया है।

अभिषेक शर्मा कौन है?

अभिषेक शर्मा कौन है? यह सवाल आज हर क्रिकेट फैन के मन में है। अभिषेक शर्मा क्रिकेटर के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के एक उभरते हुए ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी और उपयोगी गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने क्रिकेटर के रूप में खासतौर पर लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका आत्मविश्वास, आक्रामक अंदाज़ और मैदान पर ऊर्जा उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

अभिषेक शर्मा आयु

अभिषेक शर्मा age लगभग 25 वर्ष है, उनका जन्म 4 सितंबर 2000 को हुआ था। इतनी कम उम्र में सफलता के पीछे उनके परिवार का अटूट सहयोग रहा है। उनके परिवार में कुल पाँच लोग हैं, जिनमें उनके माता-पिता और दो बड़ी बहनें शामिल हैं। अभिषेक शर्मा father name राज कुमार शर्मा है, और माता जी का नाम मंजू शर्मा है, जिन्होंने हमेशा हर कदम पर उनका समर्थन करा हैं। अभिषेक शर्मा sister कोमल और सानिया शर्मा दो बड़ी बहनें हैं, जो हमेशा उन्हें प्रोत्साहित करती है।

अभिषेक शर्मा कहां का है?

अभिषेक शर्मा टी20 रिकॉर्ड

अगर बात करें कि अभिषेक शर्मा कहां के रहने वाले हैं, तो उनका ताल्लुक पंजाब के ऐतिहासिक शहर अमृतसर से है। उनका पालन-पोषण और शुरुआती क्रिकेट प्रशिक्षण इसी शहर में हुआ है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अमृतसर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) से पूरी की और यहीं के मैदानों से उनके टीम इंडिया तक पहुंचने का सफर शुरू हुआ है।

अभिषेक शर्मा t20 करियर

अभिषेक शर्मा आयु

आइए देखते हैं उनके करियर की कहानी की कैसे उन्होंने टी20 फार्मेट में धमाल मचाया और शानदार प्रदर्शन किया है।

घरेलू करियर: अभिषेक शर्मा t20 करियर घरेलू क्रिकेट में 2023-24 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में पंजाब की टीम की कप्तानी करते हुए अपनी टीम को पहली बार चैंपियन बनाया था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कमाल की बल्लेबाजी की और दस पारियाँ में कुल 485 रन बनाए, जिससे वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे थे। उनका खेल बहुत ही आक्रामक था। उन्होंने लगभग 192.46 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

आईपीएल करियर: उनका IPL करियर बेहद शानदार रहा है। जनवरी 2018 में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2018 के IPL ऑक्शन में 55 लाख रुपये में खरीदा था। मई 2018 में अपने डेब्यू मैच में उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में 46 रन बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। ये सभी प्रदर्शन अभिषेक शर्मा आंकड़े बताते हैं कि वे शुरुआत से ही कितने प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं।

2022 के अभिषेक शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े इतने शानदार थे कि फरवरी 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया था। उस सीज़न में उन्होंने 14 मैचों में 426 रन बनाए और टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हुए थे।

2024 के IPL में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ SRH के लिए सबसे तेज़ अर्धशतक बनाया था। पूरे सीज़न में 16 मैचों में 484 रन बनाकर अभिषेक शर्मा stats को और भी बेहतर कर दिए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 200 की रही और उन्होंने सबसे ज्यादा का अवॉर्ड भी जीता, क्योंकि टूर्नामेंट में उन्होंने 42 छक्के लगाए थे।

2025 IPL के सीज़न में अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड और भी चमक गया जब उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 40 गेंदों में अपना पहला IPL शतक लगाया था। उन्होंने 55 गेंदों में 141 रन बनाए थे, जो किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा किया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है और लीग के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। यह SRH के किसी बल्लेबाज़ का भी अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है, और लीग का पांचवां सबसे तेज़ शतक भी साबित हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय t20 करियर: उन्होंने साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना डेब्यू किया और अपने दूसरे ही मैच में शतक लगाकर सबको हैरान कर दिया था। अभिषेक शर्मा उम्र में महज 24 साल से भी कम होने के बावजूद टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। 2025 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ रनों की तूफानी पारी खेली, जो टी20 इंटरनेशनल में किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है।

अपनी इसी आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से वे दुनिया के नंबर 1 टी20आई बल्लेबाज बने और उन्होंने इतिहास में सबसे ज्यादा 931 रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया है। 2025 एशिया कप में भी वे 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे और 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

अभिषेक शर्मा टी20 रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा टी20 रिकॉर्ड
  1. सबसे तेज 5,000 रन: अभिषेक शर्मा नया रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों (2,898) में 5,000 रन का इतिहास पन्नों में दर्ज हो गया है।
  2. सबसे खतरनाक स्ट्राइक रेट: 2024 से 2026 के बीच अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 38 मैचों की 37 पारियों में 194.74 के स्ट्राइक रेट और 37.05 की औसत से कुल 1,297 रन बनाए हैं।
  3. दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज: 2025 ICC मेन्स T20I रैंकिंग में बल्लेबाज के रूप में सबसे उच्च रेटिंग पॉइंट्स हासिल कर लिया है।
  4. दूसरा सबसे तेज अर्धशतक: उन्होंने जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है।
  5. सर्वोच्च स्कोर: 2 फरवरी 2025 को वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच था, जिसमें उन्होंने 135 रन बनाए थे और यह उनकी एक बेहतरीन पारी है।
  6. छक्कों का रिकॉर्ड: वे भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय की एक ही पारी में 13 छक्के जड़ने का कमाल किया है।
  7. अभिषेक शर्मा वर्ल्ड रिकॉर्ड: एशिया कप 2025 में शानदार खेल दिखाते हुए कुल 314 रन बनाए, जो इस टूर्नामेंट के एक सीजन में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है और इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया।
  8. दूसरा सबसे तेज शतक: उन्होंने केवल 37 गेंदों में अपना टी20I शतक पूरा किया, जो रोहित शर्मा के बाद भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक है।
  9. सबसे तेज 1,000 रन: सिर्फ 28 पारियों में 1000 रन बनाकर अभिषेक शर्मा टी20 रिकॉर्ड में नया कीर्तिमान स्थापित किया और वे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के सबसे तेज़ खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।
  10. भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर: पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर उन्होंने आईपीएल में किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अपने नाम कर लिया है।
  11. लगातार दो सीजन 180+ स्ट्राइक रेट: वे आईपीएल के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने लगातार दो सीजन (2024 और 2025) में 400 से ज्यादा रन बनाए 180+ स्ट्राइक रेट के साथ।
  12. SRH रिकॉर्ड: सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए उन्होंने दो बड़े कीर्तिमान स्थापित किए:
    • मात्र 16 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक जमाना।
    • एक ही पारी में रिकॉर्ड 10 छक्के जड़ना।

अभिषेक शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े

अभिषेक शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े

अभिषेक शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े अब तक t20 फार्मेट में कुल 173 मैचों की 169 पारियों में दर्ज हैं, जिनमें अभिषेक शर्मा ने कितने रन बनाए इसकी बात करें तो उन्होंने कुल 5,100 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक टी20 करियर में 8 शतक और 30 अर्धशतक लगाकर अपनी निरंतरता भी साबित की है।

इन अभिषेक शर्मा आंकड़े में सबसे चौंकाने वाली बात उनका 173.58 का स्ट्राइक रेट है, जो दर्शाता है कि वह क्रीज पर आते ही विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर देते हैं।

अभिषेक शर्मा टी20 छक्के कुल 316 हैं, जो उनके 'पॉवर-हिटिंग' कौशल को दर्शाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने 477 चौके भी जड़े हैं।

हर खेल समाचार एक क्लिक में Sports Yaari Hindi पर पढ़ें क्रिकेट न्यूज, IPL न्यूज, ट्रेंडिंग Web Stories और देखें एक्सक्लूसिव Photo Gallery।

FAQs

Q: अभिषेक शर्मा ने कितने छक्के मारे हैं?

Q: अभिषेक शर्मा ने t20i में डेब्यू कब किया था?

Q: अभिषेक शर्मा कहां का है?

Q: क्या अभिषेक शर्मा एक ऑलराउंडर हैं?

Q: अभिषेक शर्मा के कितने भाई-बहन हैं?

Q: t20i क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है?

Q: अभिषेक शर्मा की आईसीसी रैंकिंग क्या है?