Abhishek Sharma: सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव देखने को मिल सकता है और कुछ खिलाड़ियों की पोजिशन भी चेंज हो सकती है। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिषेक शर्मा की।
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से अभिषेक शर्मा का कटेगा पत्ता या होगा डिमोशन? नेट प्रैक्टिस का ये VIDEO कर देगा हैरान!
Table of Contents
Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए अगला मुकाबला करो या मरो वाला होने वाला है। भारतीय टीम को सुपर-8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार झेलने के बाद 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करना होगा।
ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव देखने को मिल सकता है और कुछ खिलाड़ियों की पोजिशन भी चेंज हो सकती है। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिषेक शर्मा की। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में या तो अभिषेक शर्मा का प्लेइंग XI से पत्ता कट सकता है या तो उनका डिमोशन हो सकता है। क्या है पूरी बात आइए जानते हैं।
भारतीय प्रैक्टिस सेशन ने किया हैरान
टीम इंडिया ने मैच से दो दिन पहले एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान टीम के मेन नेट्स में ईशान किशन के साथ संजू सैमसन बैटिंग प्रैक्टिस करते दिखे। टीम इंडिया आम तौर पर उसी तरह अभ्यास करती है, जिस बैटिंग पोजिशन के साथ उन्हें मैच में उतरना होता है।
Sanju-Ishan batting on first net.
— Vimal कुमार (@Vimalwa) February 24, 2026
Abhishek bowling along with Varun and Aksar in Chennai. pic.twitter.com/6Pjmz7fLtx
Abhishek Sharma का होगा डिमोशन?
ऐसे में ईशान के साथ संजू को बैटिंग करते हुए देखकर ये सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या टीम इंडिया की प्लेइंग XI से अभिषेक शर्मा का पत्ता कटने वाला है या उनका डिमोशन होने वाला है? इस सवाल के उठने की एक वजह ये भी है कि इस दौरान अभिषेक शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे। इतना ही नहीं, अभिषेक की तरह खराब फॉर्म से जूझ रहे तिलक वर्मा भी शुरुआती नेट्स सेशन का हिस्सा थे।
🚨 INDIA NEW OPENING PAIR ALERT?🚨
— AJAY (@Supremacyx9) February 24, 2026
Sanju Samson and Ishan Kishan practice session together. 👀pic.twitter.com/84tGuNtu7u
वहीं अभिषेक शर्मा बाद में अलग से बैटिंग प्रैक्टिस के लिए उतरे। खास बात ये है कि वो मुख्य नेट्स का हिस्सा नहीं थे और इस दौरान वो टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाजों का कम और नेट गेंदबाजों का ज्यादा सामना करते दिखे, जिसमें स्पिनर्स की संख्या ज्यादा थी।
Abhishek Sharma इस विश्व कप में प्रदर्शन
अभिषेक का प्रदर्शन इस टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक काफी निराशाजनक रहा। उन्होंने टूर्नामेंट की 4 पारियों में से लगातार 3 में तो खाता भी नहीं खोला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वो रन बनाने में तो सफल रहे लेकिन इसमें भी 15 रन बनाकर पवेलियन लौटते दिखे। इस दौरान वो लगातार परेशान भी नजर आए।

हालांकि, इसके बावजूद टीम उन्हें ड्रॉप करेगी, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि कि तिलक वर्मा को ड्रॉप करते हुए संजू सैमसन को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है क्योंकि तिलक वर्मा ने भी इस विश्व कप में बेहद निराश किया है। ऐसी स्थिति में ईशान या अभिषेक में से किसी एक तो तीसरी पोजिशन पर शिफ्ट किया जा सकता है।
किसके कहने पर पाकिस्तान के खिलाफ नंबर 3 पर खेलने उतरे अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक? जड़ डाला दमदार शतक