'अब डिप्रेशन में बेटा...' अभिमन्यु ईश्वरन को मौका न मिलने पर भड़के पिता, गौतम गंभीर और BCCI पर साधा निशाना

Abhimanyu Easwaran: अभिमन्यु ईश्वरन के डेब्यू का इंतजार 961 दिनों से चल रहा है। अब उनके पिता का धैर्य जवाब दे गया है। जिसके बाद ईश्वरन के पिता ने गौतम गंभीर और बीसीसीआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

iconPublished: 01 Aug 2025, 11:19 AM
iconUpdated: 01 Aug 2025, 11:21 AM

Abhimanyu Easwaran father targeted Gambhir and BCCI: भारतीय बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन के पिता रंगनाथन ईश्वरन ने बीसीसीआई और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर अपने बेटे की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया है। ऐसा तब हुआ जब ईश्वरन को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका नहीं मिल रहा है।

बता दें कि अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) को पहली बार 2021 में दो बार स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था, एक बार इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए। उन्हें पहली बार आधिकारिक तौर पर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। तब से, वह लगातार बैक-अप ओपनर के तौर पर टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है।

अभिमन्यु ईश्वरन के पिता का बयान

टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम से बात करते हुए, अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) के पिता रंगनाथन ईश्वरन ने सवाल उठाया कि उनके बेटे की बजाय करुण नायर को क्यों तरजीह दी गई। उन्होंने कहा कि 29 वर्षीय अभिमन्यु न केवल घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि उन्हें दलीप ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी चुना गया था।

Abhimanyu Easwaran Father Ranganathan Easwaran fire on Gautam Gambhir and BCCI for did not get a debut chance in IND vs ENG Test Series and BGT 2024 25

रंगनाथन ईश्वरन ने कहा, "मैं उन दिनों की गिनती नहीं कर रहा हूं, जब से अभिमन्यु अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहा है। मैं तो सालों को गिन रहा हूं; अब तीन साल हो गए हैं। एक खिलाड़ी का काम क्या है? रन बनाना। उसने वह किया है।"

रंगनाथन ईश्वरन ने की करुण नायर से तुलना

रंगनाथन ईश्वरन ने करुण नायर से तुलना करते हुए आगे कहा, "लोगों ने कहा कि उसने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर दो इंडिया-ए मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, इसलिए उसे टीम में जगह नहीं मिली, जो कि ठीक है। लेकिन करुण नायर उस समय टीम में नहीं थे, जब अभिमन्यु ने शानदार प्रदर्शन किया था। करुण को दिलीप ट्रॉफी या ईरानी ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया था। अभिमन्यु ने पिछले साल से अब तक लगभग 864 रन बनाए हैं।"

Abhimanyu Easwaran Father Ranganathan Easwaran fire on Gautam Gambhir and BCCI for did not get a debut chance in IND vs ENG Test Series and BGT 2024 25

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब टेस्ट टीम में चयन का आधार IPL बन गया है, जो कि सही नहीं है। उन्होंने कहा, “कुछ खिलाड़ी आईपीएल प्रदर्शन के दम पर टेस्ट टीम में आ जाते हैं, जबकि टेस्ट के लिए रणजी ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट को मानक होना चाहिए।”

घरेलू क्रिकेट में Abhimanyu Easwaran के आंकड़े

अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) के घरेलू क्रिकेट के आंकड़े काफी दमदार हैं। उनके फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 103 मैचों की 177 पारियों में 48 के औसत से 7841 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 27 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) ने 89 मैचों में 47.03 के औसत से कुल 3857 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। अभिमन्यु ने अब तक 34 टी20 मैचों में 37.53 के औसत से 976 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।

Read More Here:

“आत्महत्या के आते थे ख्याल…” युजवेंद्र चहल ने पहली बार तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बताया धनश्री से अलग होने के पीछे का सच

13 बार फेल, 14वीं बार में लगा जैकपॉट... यशस्वी जायसवाल के आउट होने से टूटा ओली पोप का गलत DRS वाला सिलसिला

गौतम गंभीर की वजह से अभिमन्यु ईश्वरन का डेब्यू लटका? ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड दौरे पर भी हुए नजरअंदाज

Follow Us Google News