‘एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे’ व्हीलचेयर पर भी एबी डिविलियर्स ने लगाया रिवर्स स्कूप, देखे दिल छू लेने वाला वीडियो

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान बल्लेबाज AB de Villiers ने मुंबई में एक व्हीलचेयर टीम के साथ समय गुजारा। इस दौरान उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे दिलकश रिवर्स स्कूप शॉट खेला।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 01 Jun 2025, 02:00 PM
iconUpdated: 01 Jun 2025, 11:34 PM

AB de Villiers Reverse Scoop on Wheelchair: वर्ल्ड क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रहे एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इस धाकड़ खिलाड़ी को क्रिकेट फील्ड का सबसे बड़ा मल्टी टैलेंटेड खिलाड़ी माना जाता है। जिनके पास ऐसी स्किल्स है जिसका पूरा वर्ल्ड क्रिकेट दीवाना है। एबी डिविलियर्स क्रिकेट फील्ड में अपने खेल के साथ ही अपने व्यवहार के लिए भी खास तौर पर याद किए जाते रहे हैं।

AB de Villiers व्हीलचेयर खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए दिखे

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) इन दिनों इंडिया में हैं। जहां वो इकॉनोमीकल कैपिटल मुंबई में नजर आ रहे हैं। मुंबई में एबी डिविलियर्स ने एक ऐसा काम किया। जिसके बाद फैंस को फिर से अपना दीवाना बना दिया है। एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के मैदान में एक से एक जबरदस्त शॉट्स लगाए हैं, लेकिन इस बार तो व्हीलचेयर पर भी उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट्स खेले।

एबी डिविलियर्स ने व्हीलचेयर पर भी खेले दिलकश शॉट्स

दरअसल दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) मुंबई में मुंबई व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के साथ खेलते हुए देखे गए। इस दौरान उन्होंने व्हीलचेर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। एबी मुंबई में एक खास मुहिम के तहत मौजूद हैं।। जहां वो प्रोजेक्ट मुंबई पहल के तहत मरिन लाइन्स स्थित इस्लाम जिमखाना ग्राउंड में खेले। इस दौरान उन्होंने व्हीलचेयर प्लेयर्स के साथ प्रैक्टिस की और इसके बाद उन्होंने बातचीत भी की। इस दौरान वो जिस तरह से व्हीलचेयर क्रिकेट खेले वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसका एक वीडियो आरसीबी फ्रेंचाइजी ने शेयर किया और इसमें लिखा कि, दिल तो एक ही है, एबी... तुम इसे कितनी बार जीतोगे?

मुंबई में अपनी मुहिम को लेकर की एबी ने बात

एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) प्रोजेक्ट मुंबई के ब्रांड चैंपियन के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने इसे लेकर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि, मुंबई ने मुझे वर्षों से बहुत प्यार दिया है। आज, मैं इसे एक क्रिकेटर के रूप में नहीं बल्कि एक स्वयंसेवक के रूप में देखा जाना चाहता हूं। बच्चों, परिवारों और इस अविश्वसनीय शहर के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए दूसरों के साथ काम करने में वास्तव में बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।

Also Read- PBKS vs MI: क्वालीफायर 2 मैच से पहले पंजाब किंग्स में खुशी की लहर, ये स्टार मैच विनर खिलाड़ी पूरी तरह से हुआ फिट

Follow Us Google News