"समझ में नहीं आया" आकाश चोपड़ा ने लिए Mohammad Rizwan के मजे, पाकिस्तानी क्रिकेटर की इंग्लिश का उड़ाया मजाक

फिलहाल पाक कप्तान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। उनकी अगुवाई में पाकिस्तानी चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप-स्टेज से ही बाहर हो गई। वहीं रिजवान की अंग्रेजी उनके लिए सिरदर्द बन गई है।

icon द्वारा राज किरन
iconPublished: 01 Mar 2025, 12:43 PM
iconUpdated: 05 May 2025, 04:13 PM

Mohammad Rizwan: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान और टीम के खिलाड़ियों का जमकर मखौल बन रहा है। क्रिकेट तो छोड़ दीजिए, सोशल मीडिया पर फैंस प्लेयर्स की इंग्लिश पर भी सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पाक कप्तान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

उनकी अगुवाई में पाकिस्तानी चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप-स्टेज से ही बाहर हो गई। वहीं रिजवान की अंग्रेजी उनके लिए सिरदर्द बन गई है। हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक वीडियो अपलोड किया। इसमें वह मोहम्मद रिजवान का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दिए। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसकी चर्चा करने वाले हैं।

Mohammad Rizwan के मजे लेते दिखे आकाश चोपड़ा

पाकिस्तान क्रिकेटर और इंग्लिश की कहानी बेहद पुरानी है। मानो दोनों का चोली दामन का साथ हो। दरअसल इस देश के अधिकतर खिलाड़ी अंग्रेजी भाषा में परांगत नहीं माने जाते हैं। यही वजह है कि पोस्ट मैच शो, इंटरव्यू व प्रेस कांफ्रेंस में कुछ क्रिकेटर अपनी बात बेहतर तरीके से नहीं कह पाते। फिर सोशल मीडिया पर उन्हें इस वजह से निशाना बनाया जाता है।

इसका ताजा उदाहरण पाकिस्तान क्रिकेट टीम के व्हाइट बॉल कैप्टन मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) हैं।32 वर्षीय खिलाड़ी के कुछ इंटरव्यू के वीडियोज सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं। इनमें रिजवान अंग्रेजी भाषा के साथ संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं।

हाल ही में भारतीय कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। इसमें मोहम्मद रिजवान के कुछ शॉर्ट क्लिप्स हैं। इनमें वह अलग-अलग मैचों के बाद इंटरव्यू के दे रहे हैं। एक वीडियो के रिएक्शन में आकाश ने कहा, "समझ में कुछ आया नहीं, सुन के अच्छा लगा।"

यहां देखें वीडियो:

Follow Us Google News