T20 World Cup 2026: इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं किन टीमों के लिए सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है और कौन सी टीमों का इस विश्व कप से सफर खत्म हो गया। साथ ही साथ टीम इंडिया का सुपर-8 में किनके खिलाफ मुकाबला है?
अब सुपर-8 की बारी... आठ में से 7 टीमें कंफर्म, कौन हुआ बाहर और किसके खिलाफ होगा भारत का मुकाबला? जानें सारी डिटेल
Table of Contents
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। अब तक 7 टीमों ने सुपर-8 में अपनी सीट कन्फर्म कर ली है, वहीं एक सीट के लिए जंग अब भी जारी है।
ऐसे में इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं किन टीमों के लिए सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है और कौन सी टीमों का इस विश्व कप से सफर खत्म हो गया। साथ ही साथ टीम इंडिया का सुपर-8 में किनके खिलाफ मुकाबला है?
T20 World Cup 2026: सुपर-8 की 7 टीमें कंफर्म
जिम्बाब्वे के सुपर-8 में पहुंचते ही इस राउंड में जगह बनाने वाली 7 टीमों की तस्वीर साफ हो गई है। भारत और जिम्बाब्वे के अलावा वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड अगले राउंड में पहुंच गए हैं। अब आखिरी जगह के लिए पाकिस्तान और अमेरिका के बीच टक्कर है। इसका फैसला बुधवार 18 फरवरी को पाकिस्तान-नामीबिया के मैच से हो जाएगा। मगर इन 7 टीमों के पहुंचने से ये साफ हो गया है कि कौन सी टीम किस ग्रुप में होगी।
🚨 ZIMBABWE QUALIFIED INTO THE SUPER 8 - A HISTORIC DAY 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 17, 2026
- Australia out of the Group Stage. ❌ pic.twitter.com/k8Afl37hag
इन टीमों का T20 World Cup सफर खत्म
सुपर-8 में जो टीमें क्वालिफाई नहीं कर पाई और उनका टी20 वर्ल्ड कप 2026 से सफर समाप्त हो चुका है उनकी तस्वीर भी साफ हो गई है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, यूएई, कनाडा, ओमान और नामीबिया जैसी टीमों का नाम शामिल है।

T20 World Cup: सुपर-8 में टीम इंडिया का शेड्यूल
सुपर-8 राउंड की शुरुआत शनिवार 21 फरवरी से होगी लेकिन टीम इंडिया इस राउंड में अपने सफर की शुरुआत रविवार 22 फरवरी से करेगी। सुपर-8 में टीम इंडिया का शेड्यूल कुछ इस तरह है-
- 22 फरवरी- भारत vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद
- 26 फरवरी- भारत vs जिम्बाब्वे, चेन्नई
- 1 मार्च- भारत vs वेस्टइंडीज, कोलकाता
India's Super 8 schedule:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 17, 2026
22nd Feb Vs South Africa (Ahmedabad).
26th Feb Vs Zimbabwe (Chennai).
1st March Vs West Indies (Kolkata). pic.twitter.com/MwFDUhfiZ1
T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया की हैट्रिक
टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। ग्रुप ए में मौजूद भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया था। इसके बाद दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से धूल चटाई।

रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से परास्त कर सुपर-8 का टिकट कटाया। अपने आखिरी ग्रुप मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत नीदरलैंड से होगी। 18 फरवरी को यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
Pakistan की हार के बाद मोहसिन नकवी ने खोया आपा, पाक टीम से अब इन 2 सीनियर खिलाड़ियों की छुट्टी!