T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 सेमीफाइनलिस्ट टीम का बदला कप्तान, 24 साल के युवा खिलाड़ी को मिली कैप्टेंसी

T20 World Cup: राशिद खान से अफगानिस्तान की टी20 कप्तान छीन ली गई है। उनकी जगह एक 24 साल के युवा खिलाड़ी को टीम का कप्तान नियुक्त किया जा रहा है। इस खिलाड़ी ने टी20 विश्व कप में टीम के लिए बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया था।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 05 Mar 2026, 07:49 PM
iconUpdated: 05 Mar 2026, 07:57 PM

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। अफगान के पठान टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गए थे। इसकी गाज अब टीम के कप्तान राशिद खान पर गिरती हुई दिख रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राशिद खान से अफगानिस्तान की टी20 कप्तान छीन ली गई है। उनकी जगह एक 24 साल के युवा खिलाड़ी को टीम का कप्तान नियुक्त किया जा रहा है। इस खिलाड़ी ने टी20 विश्व कप में टीम के लिए बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया था।

T20 World Cup: राशिद खान से छीनी कप्तानी

2024 टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम को सेमीफाइनल तक ले जाने वाले दिग्गज स्पिनर राशिद खान को कप्तानी से हटा दिया गया है और अब उनकी जगह इब्राहिम जादरान को टीम का नया नियमित कप्तान नियुक्त किया गया है। मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह सुलेमानखिल ने स्पष्ट किया कि यह फैसला एक लंबी अवधि के रणनीतिक दृष्टिकोण के तहत लिया गया है।

T20 World Cup: Rashid Khan
T20 World Cup: Rashid Khan

इब्राहिम जादरान को मिलेगी जिम्मेदारी

अफगानिस्तान की टीम के सलामी युवा बल्लेबाज इब्राहिम जादरान टी20 इंटरनेशनल में टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद ये फैसला लिया गया। अफगानिस्तान की टीम को अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है जिसके लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है।

T20 World Cup: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज

24 साल के जादरान अफगानिस्तानी टीम का अहम हिस्सा हैं और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। जादरान टीम के लिए 65 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 33.30 की शानदार औसत से 1865 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच सीरीज की शुरुआत 13 मार्च से टी20 मैचों से होगी। इसके बाद 20 मार्च से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज के सभी मुकाबले शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Read More: India vs England Semifinal: सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में किया बदलाव

IND vs ENG: सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ये ऑलराउंडर साबित होगा 'तुरुप का इक्का', दिग्गज ने ठोका बड़ा दावा!

IND vs ENG: जो जीता टॉस वो बनेगा बॉस... भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले होगा विजेता का खुलासा