Kylian Mbappe बने फ्रांस के कप्तान, विश्वकप फाइनल में दागी थी हैट्रिक

दिग्गज स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) को फ्रांस का नया कप्तान (France Captain) नियुक्त किया गया है। टीम के एक करीबी सूत्र ने एएफपी को इस बात की जानकारी दी। वह पूर्व कप्तान ह्यूगो लोरिस (Hugo Lloris) की जगह कप्तानी संभालेंगे।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Kylian Mbappe

Kylian Mbappe: Image credit: twitter

Paris Saint Germain, France, Football: दिग्गज स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) को फ्रांस का नया कप्तान (France Captain) नियुक्त किया गया है। टीम के एक करीबी सूत्र ने एएफपी को इस बात की जानकारी दी। वह पूर्व कप्तान ह्यूगो लोरिस (Hugo Lloris) की जगह कप्तानी संभालेंगे। 24 साल के एम्बाप्पे ने कोच डिडिएर डेसचैम्प्स के साथ चर्चा के बाद प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। टोटेनहम के गोलकीपर लोरिस ने एक महीने पहले विश्व कप फाइनल हारने के बाद जनवरी में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत कर दिया था। अब युवा एम्बाप्पे की नजर अगले साल होने वाले यूरो कप पर रहेंगी। 36 वर्षीय लोरिस एक दशक से अधिक समय तक फ्रांस के कप्तान रहे थे। 

ये भी पढ़ें: IPL में Rohit Sharma के नाम दर्ज है यह शर्मनाक रिकॉर्ड, जानें क्या

अब तक 66 मैच खेले हैं

France Captain, Hugo Lloris, France: एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) पेरिस सेंट जर्मन (Paris Saint Germain) की ओर से भी खेलते हैं। इन दिनों वह शानदार फॉर्म में हैं। एटलेटिको मैड्रिड के स्टार अटैकर एंटोनी ग्रीजमैन को उप-कप्तान नामित किया गया है। मैनचेस्टर यूनाइटेड के सेंटर-बैक राफेल वरान ने भी दिसंबर में अर्जेंटीना के खिलाफ हार के बाद उपकप्तानी छोड़ दी थी। एम्बाप्पे ने फ्रांस के लिए अब तक  66 मैच खेले हैं और 36 गोल दाग चुके हैं। 2018 में फ्रांस को विश्व चैंपियन बनाने में एम्बाप्पे की भूमिका अहम रही थी। 

ये भी पढ़ें: यह दिग्गज IPL में नहीं लगा सके शतक, कुछ पहले सीजन से हैं लीग का हिस्सा

शुक्रवार को खेलेंगे पहला मैच

पेरिस सेंट जर्मन में भी एम्बाप्पे उपकप्तान की भूमिका निभाते हैं। फ्रांस के कप्तान के तौर पर वह अपना पहला मैच शुक्रवार को खेलेंगे, जब फ्रांस की टीम यूरो 2024 क्वालिफायर में नीदरलैंड से भिड़ेगी। बता दें कि फीफा विश्वकप के फाइनल में एम्बाप्पे ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने निर्णायक मैच में 3 गोल दागे थे। रोमांचक फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने फ्रांस को मात दी थी। विश्वकप में एम्बाप्पे ने सबसे ज्यादा गोल किए थे।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: तीसरे ODI से बाहर होंगे सूर्या? देखें भारत की प्लेइंग 11

ये भी पढ़ें: ATP Rankings: 18 साल में पहली बार टॉप-10 से बाहर हुए Rafael Nadal

Latest Stories