मौजूदा समय में भारत में खेले जाने वाले आईपीएल (IPL 2025) में न केवल क्रिकेट फैंस बल्कि खिलाड़ी भी पूरी तरह से व्यस्त है, जहां प्लेऑफ का रोमांच अब सर चढ़कर बोल रहा है, पर इस बीच देखा जाए तो जब हर किसी की नजरे आईपीएल में है तो इस बीच टीम इंडिया में एक खिलाड़ी ने चुपके से अपना डेब्यू कर लिया है, जिसकी कानों कानों खबर फैंस को नहीं है।
बीसीसीआई ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें इस खिलाड़ी को डेब्यू कैप दिया गया जो आने वाले समय में अपनी गेंदबाजी से भारत के लिए तहलका मचाने की काबिलियत रखती है।
IPL 2025: इस खिलाड़ी ने किया टीम इंडिया में डेब्यू
That Debut feeling 🤗
— BCCI Women (@BCCIWomen) May 7, 2025
Relive the special moment of Debutant Shuchi Upadhyay, who receives her #TeamIndia cap 🧢 from Jemimah Rodrigues 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/V5htnun1j2#WomensTriNationSeries2025 | #INDvSA | @JemiRodrigues pic.twitter.com/J7utjzgZxA

हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर सूची उपाध्याय है जिसे भारतीय महिला क्रिकेट टीम (IPL 2025) में जगह मिली है। सूची मध्य प्रदेश के मंडला जिले की रहने वाली है। मौजूदा समय में भारत- श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की ट्राई सीरीज खेली जा रही हैं जिस बीच मध्य प्रदेश की सूची उपाध्याय को यह खुशखबरी मिली है
जहां इस युवा खिलाड़ी का सपना अब भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर टीम को जिताना है। इतनी कम उम्र में इस खिलाड़ी ने जिस तरह अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया, हर कोई उनका कायल हो चुका है।
ऐसा रहा क्रिकेट करियर
19 वर्षीय सूची उपाध्याय के पिता पेशे से वकील है जबकि उनकी मां एक शिक्षिका है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए सिलेक्ट हुई मंडल की बेटी ने जबलपुर डिविजन से अपने करियर की शुरुआत की जिसके बाद उनका चयन मध्य प्रदेश महिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ। फिर 2024 में उन्होंने कई टी-20 मैच खेलने के बाद रणजी क्रिकेट में जमकर विकेट लिए और महिला क्रिकेट टीम में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। लेफ्ट आर्म बॉलिंग करने में सूची एक्सपर्ट है जो आने वाले समय में भारत के लिए मैच विनर साबित हो सकती है।