IPL के बाद टीम इंडिया में होगी यशस्वी जायसवाल की एंट्री.. शास्त्री ने की भविष्यवाणी

वर्ल्ड क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अपने नाम का डंका बजा दिया है। गुरुवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्ड्न्स स्टेडियम में युवा खिलाड़ी ने केकेआर के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की।

New Update
Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal, image ipl/bcci

वर्ल्ड क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अपने नाम का डंका बजा दिया है। गुरुवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्ड्न्स स्टेडियम में 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने केकेआर के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। उन्होंने रिकॉर्ड 13 गेंदों पर ना सिर्फ आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया, बल्कि 47 गेंदों पर 98 रन की आतिशी पारी खेलकर मैदान से बाहर लौटे।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी तेजतर्रार पारी में 13 चौके और पांच छक्के लगाए। उनकी इसी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने एकतरफा मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs RR) को 9 विकेट से धूल चटाई। 

ये भी पढ़ें- Yashasvi Jaiswal ने की रिकॉर्ड्स की बारिश... 13 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक

शास्त्री भी हुए फैन

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने भी यशस्वी जायसवाल की तारीफों के पुल बांधे हैं। शास्त्री के अनुसार, आईपीएल 2023 के समापन के बाद टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए चुना गया सबसे पहला नाम यशस्वी का ही होगा। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा 

"जायसवाल को जो भी खेलते हुए देख रहा है, वो हैरान रह जाता है। उन्होंने कुछ शॉट जो ऑफ साइड की तरफ लगाए, उनका सिर एकदम स्थिर था और फुटवर्क जबरदस्त था। 21 साल के लड़के का इस तरह से प्रदर्शन करना काबिलेतारीफ है। आईपीएल के तुरंत बाद उनका इंडियन टीम में सेलेक्शन होगा। सेलेक्टर्स उनको देख रहे होंगे और इस तरह के टैलेंट को वो जरूर टीम में लेना चाहेंगे। काफी समय बाद ऐसा कोई खिलाड़ी मिला है। टी20 में सबसे पहला उनका ही चयन होगा।"

संघर्ष भरी रही कहानी

यशस्वी जायसवाल से पिता पानी पुरी बेचा करते थे। जायसवाल का जीवन गरीबी और काफी संघर्ष भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत करते रहे। शास्त्री ने उनको लेकर आगे कहा, 

"जब आप उस तरह की कठिनाई से गुजरते हैं, पानी पुरी, हम सभी इसे खाते हैं। उसे गुज़ारा करने के लिए ऐसा करना पड़ता था। आप सख्त हैं, आप वास्तव में मानसिक रूप से सख्त हैं। आप तैयार हैं। और आप देख सकते हैं कि वह सुलझा हुआ है। आशा करते हैं कि वह इसी तरह बना रहेगा। जब आप इतनी जल्दी ऊपर आते हैं तो यह महत्वपूर्ण है। मुझे आशा है कि उसे सबसे अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा, और वह जमीन से जुड़ा रहेगा। वह कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो इसे भूलने वाला है। यह उसे ऐसे पुरस्कार देगा जैसा पहले कभी नहीं मिला।"

WhatsApp

दरवाजें पर दे रहे दस्तक 

21 वर्षीय यशस्वी जायसवाल लगातार टीम इंडिया के दरवाजें पर दस्तक दे रहे हैं। इस सीजन उनका बल्ला आग उगल रहा है। युवा ओपनर ने अब तक 12 मैचों में 52.27 की शानदार औसत और 167.15 के स्ट्राइक रेट से कुल 575 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। 

इसी सीजन उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में मात्र 62 गेंदों पर 124 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें- 'वो कोहली-रोहित जितना बड़ा नाम है', टर्बनेटर ने बांधे Chahal की तारीफों के पुल

Latest Stories