बर्मिंघम टेस्ट से पहले यशस्वी जायसवाल पर आया बड़ा अपडेट, मुंबई के लिए खेलेगा ये युवा ओपनर

Yashasvi Jaiswal: बर्मिंघम टेस्ट से पहले यशस्वी जायसवाल चर्चा में आ गए हैं। इस बार चर्चा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ी है।

iconPublished: 30 Jun 2025, 10:45 PM

Yashasvi Jaiswal Will Represent Mumbai: युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के अपकमिंग घरेलू सत्र में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने का रास्ता साफ हो गया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने सोमवार को बाएं हाथ के बल्लेबाज के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) आवेदन को वापस लेने के अनुरोध को मंजूरी दे दी। इस साल की शुरुआत में, युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज ने एमसीए को पत्र लिखकर राज्य छोड़ने और घरेलू क्रिकेट के लिए गोवा जाने की अनुमति मांगी थी।

हालांकि, अपने फैसले के कुछ दिनों बाद, यशस्वी जायसवाल ने फिर से एमसीए से संपर्क किया और अनुरोध किया कि उनका एनओसी वापस ले लिया जाए क्योंकि वह आगामी घरेलू सत्र में मुंबई के लिए उपलब्ध रहना चाहते थे।

जयसवाल मुंबई के लिए उपलब्ध

नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट आवेदन के दो महीने बाद एमसीए ने यशस्वी जायसवाल को हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही यह बल्लेबाज अब घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए उपलब्ध रहेगा। इस फैसले को सोमवार को एपेक्स काउंसिल ने भी मंजूरी दे दी है।

Yashasvi Jaiswal Will Represent Mumbai NOC withdrawal by Mumbai Cricket Association MCA

एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "यशस्वी हमेशा से मुंबई क्रिकेट का एक गौरवपूर्ण उत्पाद रहा है। हमने जायसवाल के एनओसी वापसी आवेदन को स्वीकार कर लिया है, और वह आगामी घरेलू सीजन में मुंबई के लिए उपलब्ध रहेंगे।"

जायसवाल ने अप्रैल में एमसीए से मांगी थी एनओसी

अप्रैल 2025 में यशस्वी जायसवाल ने गोवा जाने के लिए एमसीए से एनओसी मांगकर सबको चौंका दिया था। तब बल्लेबाज ने बदलाव के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया था। अगर वह वाकई गोवा चले जाते तो वह अर्जुन तेंदुलकर और सिद्धेश लाड जैसे मुंबई के खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाते जिन्होंने गोवा का प्रतिनिधित्व किया है।

Read More Here: ECB ने दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, जोफ्रा आर्चर को नहीं मिली जगह

Follow Us Google News