Yashasvi Jaiswal Wants to Continue Playing For Mumbai: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में इस युवा खिलाड़ी यशसवी जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों का जीना मुश्किल कर दिया था। लेकिन अब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में यू-टर्न लेने का फैसला किया है। दरअसल, कुछ समय पहले जायसवाल ने गोवा जाने के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मांगा था, जिसके बाद उन्हें यह एनओसी मिल गई। लेकिन अब वह मुंबई के लिए खेलने के लिए फिर से एमसीए से गुहार लगा रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल ने लिया यू-टर्न

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अपने फैसले से सबको चौंका दिया है। उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को पत्र लिखकर अपकमिंग घरेलू क्रिकेट सेशन 2025-26 में गोवा की बजाय मुंबई के लिए खेलने की इच्छा जताई है।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अभय हड़प ने इस मामले पर ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, "हमें उनका पत्र मिला है, लेकिन अगले घरेलू सीजन में अभी काफी समय है, इसलिए हम इस पर कोई जल्दबाजी में फैसला नहीं लेंगे। उन्होंने यह भी बताया है कि उन्होंने अभी तक बीसीसीआई या गोवा क्रिकेट एसोसिएशन को वह एनओसी नहीं सौंपी है।"

आईपीएल 2025 में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का कमाल इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में देखने को मिला। आईपीएल 2025 के एक हफ्ते के लिए सस्पेंड होने से पहले उन्होंने 12 मैच खेले। जिसमें उन्होंने 43 की औसत से 473 रन बनाए। जिसमें 5 अर्धशतक भी शामिल हैं। यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2025 में 52 चौके और 24 छक्के लगाए हैं।

घरेलू क्रिकेट में Yashasvi Jaiswal का प्रदर्शन

यशस्वी जायसवाल ने अब तक 185 घरेलू मैचों में 8689 रन बनाए हैं। इसमें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 13 शतक और 12 अर्धशतक, लिस्ट ए क्रिकेट में 5 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा इसमें टी20 क्रिकेट में 3 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं।

Read More Here:

IPL 2025 को लेकर BCCI का बड़ा ऐलान, सिर्फ इतने दिनों के लिए रद्द हुए हैं आईपीएल के मैच, जल्द होगा नए शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान

PCB को भी सताने लगा भारतीय फौज के खौफ़! Rawalpindi Drone Attack के बाद बदला मैच का शेड्यूल, पढ़ें रिपोर्ट

क्या है ऑपरेशन सिंदूर का मतलब? इन क्रिकेटरों ने दी अपनी प्रतिक्रिया, सहवाग ने लिखा "तुम धर्म की रक्षा करो, धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा..."

Gautam Gambhir ने कही बड़ी बात! पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान से खेलें या नहीं? जानिए क्या दिया जवाब!