Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले का आगाज हो गया है। शुभमन गिल की कप्तानी में एक नए युग की शुरुआत हुई है, जहां दिग्गजों के रिटायरमेंट के बाद युवाओं से भरी हुई भारतीय टीम मैदान पर उतरी है। पहले मुकाबले में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने शतक जड़ इतिहास रचा है।
इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने का आमंत्रण मिला। शुरुआत में स्थिति चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों ने संयम और आक्रामकता के बीच संतुलन बनाते हुए एक सधी हुई शुरुआत की। इसमें सबसे अहम योगदान रहा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का, जिन्होंने शानदार शतक जड़कर टीम को मज़बूती प्रदान की।
यशस्वी जायसवाल ने जड़ा एतेहासिक शतक
इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले के मैदान पर 23 वर्षीय यशस्वी जायसवाल ने काफी सहजता के साथ बल्लेबाज़ी की। उन्होंने मात्र 144 गेंदों में शतक ठोकते हुए ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि टीम को दबाव से निकालकर एक आक्रामक लय भी दी। यह पारी ना केवल उनके आत्मविश्वास को दर्शाती है बल्कि यह भी साफ करती है कि टीम इंडिया की नई पीढ़ी बड़े मंच पर बिना झिझक के खेल रही है।
हेडिंग्ले में रचा इतिहास
इस शतक के साथ यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है। वह इंग्लैंड के लीड्स में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय ओपनर बल्लेबाज़ बन गए हैं।
💯 for Yashasvi Jaiswal! 👏 👏
— BCCI (@BCCI) June 20, 2025
5th hundred in Test cricket! 👍 👍
This has been a fine knock in the series opener! 🙌 🙌
Updates ▶️ https://t.co/CuzAEnAMIW#TeamIndia | #ENGvIND | @ybj_19 pic.twitter.com/pGmPoFYik6
100 FOR YASHASVI JAISWAL AT HEADINGLEY. THIS IS WHAT GENERATIONAL TALENT LOOKS LIKE!#INDvsENG pic.twitter.com/ewB3wRKjCU
— BABA YAGA💎 (@169_Melbourne) June 20, 2025
चार देशों में डेब्यू टेस्ट में अर्धशतक का रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। उन्होंने अब तक 5 अलग-अलग देशों में टेस्ट क्रिकेट खेला है और इनमें से चार देशों में डेब्यू टेस्ट मैच में अर्धशतक जड़ा है। यह रिकॉर्ड उनके अद्भुत टेम्परामेंट और हालात के अनुसार ढलने की क्षमता को दर्शाता है।
Read more: