Yashasvi Jaiswal ने की रिकॉर्ड्स की बारिश... 13 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक

वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय सिर्फ एक ही नाम का डंका बजा हुआ है... जी हां, आपने एकदम सही समझा, हम यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की ही बात कर रहे हैं। गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्ड्न्स पर यशस्वी का ऐसा जादू चला कि हर कोई उनका दीवाना बन गया।

New Update
image credit ipl /bcci

Yashasvi Jaiswal, image ipl/bcci

वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय सिर्फ एक ही नाम का डंका बजा हुआ है... जी हां, आपने एकदम सही समझा, हम यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की ही बात कर रहे हैं। गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्ड्न्स पर यशस्वी का ऐसा जादू चला कि हर कोई उनका दीवाना बन गया। 21 साल के युवा खिलाड़ी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की ऐसी कुटाई की जिसे वो सालों साल नहीं भूल पाएंगे। 

युवा ओपनर ने केवल 47 गेंदों पर नाबाद 98 रन बनाए। 208.51 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 5 छक्के जड़े। अपनी इस यादगार पारी के दौरान जायसवाल ने कई ऐसे रिकॉर्ड भी बना दिए, जिनको तोड़ पाना आने वाले समय में आसान नहीं होगा। 

ये भी पढ़ें- KKR vs RR: Yashasvi Jaiswal के तूफान में उड़ा कोलकाता, राजस्थान ने 9 विकेट से हराया

सबसे तेज अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने केवल 13 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। आईपीएल इतिहास का ये सबसे तेज अर्धशतक भी रहा। उनसे पहले ये रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम पर दर्ज था। राहुल ने 2018 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।

टी20 क्रिकेट में भारतीयों द्वारा सबसे तेज अर्धशतक:

  • 12 - युवराज सिंह, भारत बनाम इंग्लैंड, 2007
  • 13 - यशस्वी जायसवाल, आरआर बनाम केकेआर, 2023
  • 14 - केएल राहुल, पंजाब बनाम दिल्ली, 2018
  • 15 - रॉबिन उथप्पा, कर्नाटक बनाम आंद्रा, 2011
  • 15 - युसूफ पठान, केकेआर बनाम हैदराबाद, 2014

image credit ipl/ bcci

विराट के बराबर पहुंचे

यशस्वी जायसवाल ने रन मशीन विराट कोहली के भी एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जायसवाल आईपीएल इतिहास के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी आईपीएल मैच में पारी की पहली 2 गेंदों पर छक्के जड़े हो। कोहली ने 2019 में ये कारनामा किया था।

ये भी पढ़ें- शतक पूरा करने के बाद सेलिब्रेट करना भूल गए थे Yashasvi Jaiswal, मैच के बाद बोले...

पहले ओवर में 26 रन 

यशस्वी ने राजस्थान रॉयल्स की पारी के पहले ही ओवर में 26 रन बना डाले थे। IPL इतिहास में कभी भी पारी के पहले ही ओवर में इतने रन नहीं बने थे। यशस्वी से पहले ये रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ के नाम पर दर्ज था।

आईपीएल में पहले ओवर में एक बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन:

  • यशस्वी जायसवाल - 26*
  • पृथ्वी शॉ - 24
  • नमन ओझा - 21
  • सुनील नरेन - 21
  • क्रिस गेल - 20
  • एडम गिलक्रिस्ट - 20

image credit ipl /bcci

अनकैप्ड प्लेयर में सबसे आगे

यशस्वी जायसवाल एक सीजन में सबसे ज्यादा  रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं। आईपीएल 2023 में वह अब तक 12 मैचों में 52.27 की औसत से कुल 575 रन बना चुके हैं।

एक आईपीएल सीजन में अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक रन:

  • 616 - शॉन मार्श, 2008 (KXIP)
  • 575* - यशस्वी जायसवाल, 2023 (RR)
  • 516 - ईशान किशन, 2020 (MI)
  • 512 - सूर्यकुमार यादव, 2018 (MI)
  • 480 - सूर्यकुमार यादव, 2020 (MI)

पावरप्ले (आईपीएल) में उच्चतम स्कोर

  • 87 - सुरेश रैना बनाम पीबीकेएस
  • 74 - एडम गिलक्रिस्ट बनाम डीडी
  • 63 - ईशान किशन बनाम SRH
  • 62 - यशस्वी जायसवाल बनाम केकेआर*
  • 62 - डेविड वार्नर बनाम केकेआर

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया में होगी Yashasvi Jaiswal की एंट्री? Rohit Sharma बोले- फ्यूचर ब्राइट है

Latest Stories