IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर भारतीय टीम इतिहास रचने के लिए तैयार है। इससे पहले भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने एक खास रिकॉर्ड में राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है।
यशस्वी जायसवाल ने की राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी, बने सबसे तेज 2000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय क्रिकटर

Fastest 2000 Test Runs for India: पांच दिवसीय टेस्ट मैच सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं जीतता। हर दिन एक नया खिलाड़ी उभर कर सामने आता है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन कुछ ऐसा ही रहा। एक समय हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ चर्चा में थे, उसके बाद मोहम्मद सिराज ने छह विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं। लेकिन तीसरे दिन का खेल खत्म होते-होते यशस्वी जायसवाल चर्चा में आ गए।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले यशस्वी जायसवाल दो वजहों से चर्चा में आए। एक तो जायसवाल के डीआरएस लेने पर बेन स्टोक्स का रिएक्शन। लेकिन उससे पहले उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे वह एक रिकॉर्ड में राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी पर आ गए।
जायसवाल ने की द्रविड़-सहवाग की बराबरी
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस 23 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने 2000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं और इसके साथ ही वह सबसे तेज 2000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बराबर आ गए हैं।
यशस्वी जायसवाल ने अपनी 40वीं टेस्ट पारी में यह उपलब्धि हासिल की, जो द्रविड़ और सहवाग का भी आंकड़ा है। इस तरह अब ये तीनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से सबसे तेज 2000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अगर जायसवाल पहली पारी में शतक जड़ देते तो यह रिकॉर्ड अकेले उनके नाम होता।
2000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय (पारियों के आधार पर)
- 40 पारियां: यशस्वी जायसवाल
- 40 पारियां: राहुल द्रविड़
- 40 पारियां: वीरेंद्र सहवाग
- 43 पारियां: विजय हजारे
- 43 पारियां: गौतम गंभीर
Read More Here:
'नो..नो..नो...' यशस्वी जायसवाल के रिव्यू पर भड़के बेन स्टोक्स, बीच मैदान में फील्ड अंपायर से की बहस!