Yashasvi Jaiswal: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने मिचेल स्टार्क को 'लीजेंड' कहकर पुकारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ऑस्ट्रेलिया में की 'बेइज्जती', IPL 2025 में यशस्वी जायसवाल ने मिचेल स्टार्क को कहा 'लीजेंड'; वीडियो वायरल

Yashasvi Jaiswal Called Mitchell Starc Legend: आईपीएल 2025 का रोमांच फैंस सिर चढ़कर बोल रहा है। टूर्नामेंट में करीब आधे लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं। सीजन का 32वां लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) और टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का सामना हुआ। वहीं मैच के बाद जयसवाल ने स्टार्क को 'लीजेंड' कहकर दिल ही जीत लिया।
ऑस्ट्रेलिया में की थी स्टार्क की बेइज्जती (Yashasvi Jaiswal)
बता दें कि टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। इस दौरान टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के मिलेच स्टार्क को यह कहकर बेइज्जत किया था कि उनकी गेंद धीमी आ रही है। इसके बाद स्टार्क और जायसवाल के बीच गेंद और बल्ले की शानदार जंग देखने को मिली थी।
IPL 2025 में हुआ सामना
बता दें कि स्टार्क आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं, वहीं जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। टूर्नामेंट के 32वें लीग मैच में स्टार्क और जायसवाल का आमना-सामना हुआ। जायसवाल ने स्टार्क के ऊपर कुछ अच्छे शॉट्स खेले। वहीं स्टार्क ने दिल्ली के लिए आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाजी की और फिर सुपर ओवर में भी स्टार्क ने महफिल लूट ली। स्टार्क की शानदार गेंदबाजी ने दिल्ली को राजस्थान के खिलाफ जीत दिला दी।
Yashasvi Jaiswal ने स्टार्क को कहा लीजेंड
दिल्ली कैपिटल्स के जरिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जायसवाल आते हैं और स्टार्क से कहते हैं, "लीजेंड, शानदार गेंदबाजी।" इसके जवाब में स्टार्क कहते हैं, "हेल्लो यंगस्टर" फिर जायसवाल और स्टार्क कुछ बातचीत करते हुए नजर आते हैं। यहां देखें वीडियो...
The way YBJ called Starcy a legend... feels 🥹💙 pic.twitter.com/fTDhi7YWU5
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 17, 2025
Read more: